आग की वजह से काटने पड़ेंगे लड़की के हाथ पैर, मंगेतर बोला- करूंगा शादी और जीवन भर…

ये कहानी नहीं है फिल्मी बल्कि सच्चाई है ज़िन्दगी की, और ऐसी सच्चाई जिसे सुनकर ऐसा लगता है कि हां अब भी दुनिया में अच्छे और सच्चे लोग मौजूद हैं। इस दुनिया में कुछ भी हो सकता है और कुछ भी संभव भी है। कहने को तो शादी के बाद बंधन बंधता है लेकिन कुछ लोगों के दिल और संबंध शादी में लिए गए सात फेरों और उन फेरों में लिए गए सातों वचनों से भी ज़्यादा मजबूत होते हैं।

अब ज़रा इस पूरी कहानी को समझिए, पढ़िए और महसूस भी कीजिए। दरअसल ये कहानी है हीरल नाम की एक लड़की और चिराग नाम के एक लड़के की जिन्होने बता दिया है कि प्यार इंसान को बहुत अच्छा भी बना सकता है और बुरा भी बना सकता है।

आग की वजह से काटने पड़ेंगे लड़की के हाथ पैर, मंगेतर बोला- करूंगा शादी और जीवन भर…
हीरल व चिराग़ के सगाई की तस्वीर

जामनगर जिले के डबासण गांव में रहने वाली 18 साल की हीरल तनसुख भाइ्र वड़गामा में रहती है और उसकी सगाई 28 मार्च को जामनगर के चिराग भाड़ेशिया गज्जर के साथ हुई थी। गर्मियों की छुट्टी में उनकी शादी की डेट फिक्स हुई थी लेकिन भाग्य को कुछ और ही मंजूर था।

11 मई को हीरल कपड़े धोकर उसे सुखाने खिड़की के पास पहुंची और जैसे ही हाथ बाहर निकाला उसी दौरान ईटेंशन तार पर उसका हात गया औऱ उसका हाथ वहीं जल गया। फिर पैर में भी करंट उतर गया और वो गंभीर रूप से झुलस गई।

हीरल को तुरंत पास के जीजी हॉस्पिटल में ले जाया गया और वहां पर उसका इलाज हुआ। परिवार वालों को लगा कि अस्पताल वाले उनसे कुछ छिपा रहे हैं, बार-बार पूछने पर कहा जाता था कि रिपोर्ट अच्छी आ रही है, सबकुछ ठीक हो जाएगा।

चार दिन बाद डॉक्टर्स ने हाथ खड़े कर दिए और उन्होंने हीरल को अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में रिफर कर दिया। वहां पर डॉक्टर्स ने कहा कि हीरल का दायां हाथ और दोनों पैर के घुटने काटने पड़ेंगे।

अगर दुर्घटना के 48 घंटे बाद ही यहां लाए होते तो स्थिति दूसरी होती। इस बारे में मीडिया को हीरल के मंगेतर चिराग ने बताया। जब हीरल के माता-पिता को पता चला कि हीरल का एक हाथ और दोनों पैर काटने होंगे तो उनपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अब बेटी का जिंदगीभर का बोझ कौन उठाएगा? क्या उसका मंगेतर अब उससे शादी करेगा? हीरल की जिंदगी कैसे कटेगी? इन सभी सवालों के साथ हीरल के मां-बाप घिर गए।

Photo by SKG Photography on Pexels.com

जब चिराग अस्पताल आया और उन्हें परेशान देखा तो उसने कहा कि वो सादी करेगा। चिराग के फैसले का समर्थन उसके माता-पिता ने भी किया। तो ऐसा होता है सच्चा प्यार, जिसके समर्थन में दुनिया भी आ जाती है और खूब सराहा भी जाता है।

Photo by Nripen kumar Roy on Pexels.com

वैसे देखा जाए तो ऐसी कहानिया अमूमन रील लाइफ में ही देखने को मिलती हैं, रियल लाइफ में दूर-दूर तक कोई मतलब नहीं होता। लेकिन अब हम सभी कह सकेंगे की यही रियल लाइफ है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago