Categories: Government

फरीदाबाद से चंडीगढ़ तक चली हरियाणा रोडवेज दिल्ली में अभी नही है एंट्री

लगभग पांच महीने के बाद हरियाणा रोडवेज की बसों का संचालन किया जा रहा है धीरे-धीरे अनॅलाक-4 के दौरान हरियाणा सरकार बुधवार से प्रदेश में बसों के संचालन को तेज कर दिया है। आज से हरियाणा रोडवेज की बसें अब पहले की तरह सड़कों पर उतरेंगी।

हरियाणा रोडवेज की बसें अन्‍य राज्‍यों में भी जाएंगी और उत्तर प्रदेश व राजस्थान में भी पहले की तरह जाएंगी। हरियाणा सरकार ने इस संबंध में प्रदेश के सभी रोडवेज डिपो महाप्रबंधकों को निर्देश जारी कर दिए हैं। करीब छह माह के अंतराल के बाद हरियाणा की सडक़ों पर पहले की तरह बसों का संचालन हो रहा है।

फरीदाबाद से चंडीगढ़ तक चली हरियाणा रोडवेज दिल्ली में अभी नही है एंट्री

पांच माह से बंद पड़ी बल्लभगढ़-चंडीगढ़ बस सेवा शुरू कर दी है बल्लभगढ़-चंडीगढ़ रूट पर बस सेवा शुरू कर दी गई है। बुधवार से इस रूट पर चार बसों को नियमित रूप से संचालित करने का निर्णय लिया गया । यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों की संख्या बढ़ा दी जाएगी।


कोरोना के कारण प्रशासन ने रोडवेज की बसों को चंडीगढ़ में पाबंदी लगा दी थी। इस वजह से इस रूट पर बस सेवा बंद थी। जून में हरियाणा के विभिन्न शहरों के लिए रोडवेज ने बसों का संचालन शुरू कर दिया था, लेकिन चंडीगढ़ में बसों को प्रवेश करने की इजाजत नहीं थी।

रोडवेज प्रबंधक राजीव नागपाल ने बताया कि चंडीगढ़ प्रशासन ने 16 सितंबर से बसों को प्रवेश करने की इजाजत दे दी है।
हरियाणा सरकार के ज्यादातर विभागों के मुख्यालय चंडीगढ़ में हैं। इसके अलावा हाईकोर्ट भी चंडीगढ़ में ही है। इसके कारण सरकारी अधिकारी, कर्मचारी, अधिवक्ता व हाईकोर्ट में मुकदमा लड़ने वाले लोगों को चंडीगढ़ जाना पड़ता है। लॉकडाउन से पहले बल्लभगढ़ डिपो से करीब 250 लोगों का आना-जाना चंडीगढ़ के लिए होता था।

डिपो के यातायात प्रबंधक नवनीत बजाज ने बताया कि रूट पर उतारने से पहले सभी बसों को सैनिटाइज कराया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक यात्री का शारीरिक तापमान भी जांचा जाएगा। इस रूट पर बसें नहीं चलने से यात्रियों को परेशानी हो रही थी।

सुबह 4.10 बजे, 4.50 बजे, 5.40 बजे, सुबह 7 बजे

चंडीगढ़ से बल्लभगढ़:
11.36 बजे, दोपहर 12.40 बजे, दोपहर 1.20 बजे, दोपहर बाद शाम 3.06 बजे

हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में अभी नहीं जाएंगी रोडवेज बसें

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि फिलहाल हरियाणा राज्य परिवहन की बसें हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर नहीं जाएंगी। वहां की सरकारों से अभी अनुमित नहीं मिली है। दिल्ली को लेकर भी अभी फैसला नहीं हो पाया है। 17 सितंबर को दिल्ली सरकार के साथ बैठक है। उसमें ही निर्णय होगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago