Categories: GovernmentHealth

प्रशासन की ज़रा सी चूक ने लॉक डाउन का किया फरीदाबाद में खेल खत्म

पलकें बिछाए बैठे को बस एक हल्की सी आहट की जरूरत होती है आखें खोलने के लिए। कुछ ऐसा ही हुआ है दुकानदारों के साथ। अर्ध्य रात्रि गृह मंत्री ने आदेश दिए थे कि सभी प्रकार के दुकानों को कुछ शर्तों के साथ खोला जा सकेगा। जिसमें से कंटर्मेंट जॉन को आउट रखा कर दिया गया था।

तो बस क्या था जैसे ही यह ख़बरें एक महीने से घर में कैद दुकानदारों के कानों में गूंज उठी, लोगों के मन में जागृत हो गई की अब वह कुछ कमा खा सकेंगें। एक महीने से बन्द पड़े दुकानों के कारण उनके रोजगार को ग्रहण लगता दिखाई दे रहा था।

जैसे ही यह आदेश सार्वजानिक हुआ लोगों ने बिना किसी हिचकचाहट के दुकानों को खोल पैसों के बंदोबस्त में जुट गए। इनमें अधिकतर वो लोग शामिल थे जिनकी दुकान गली चौरहें में नहीं बल्कि बड़े बड़े मार्केट के अन्तर्गत आती है।

उक्त तस्वीरों को गौर से देखिए, यह तस्वीरें सैक्टर -10, एनआईटी -3 तथा एनआईटी -5 की है। जहां दुकानों के शटर जितनी तेज़ी से उठाए गए, उतने ही तेज़ी से लोगों का आवागमन या यूं कहें कि घरों में कैदियों से रिहाई का लुफ्त उठाया जा सकें यह विचार लोगों को अब इन मार्केट की ओर आकर्षित कर रहा है।

हालाकि जितनी नासमझी इसमें आमजन की उससे कई ज़्यादा प्रशासन की है, क्योंकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया था कि इन आदेशों में मार्केट के अन्तर्गत आने वाली दुकानों को भी शामिल किया जाएगा या नहीं। उसके बावजूद अगर यह आदेश उक्त लोगों के लिए नहीं भी था तो प्रशासन को जल्द ही इस मौके का जायजा लेते हुए लोगों को समझाना चाहिए। क्योंकि जो स्थिति अभी देश की है ओर अब जो सुधार देखने को मिले हैं, लोगों का घर बैठे बैठे सब्र का बांध टूटने को था। और ऐसे में लोगों को उम्मीद की किरण दिखा उनके साथ इस तरह की जानकारी देना वो किसी बबाल से कम नहीं होगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago