Categories: Crime

पति, पत्नी और लॉकडउन के साइड इफेक्ट, गुस्साई पत्नी ने वाइपर से की पति की धुलाई

आजकल जिसके मुंह से सुनो तो बस एक ही बात सुनाई देगी कि लॉक डाउन ने तो सब का बेड़ा गर्क कर के रख दिया है। घर का खर्च चलाना ही मुश्किल हो गया है ऐसे में अन्य खर्च का भार उठा पाना भी नामुमकिन सा दिखाई देता है।

इतना ही नहीं इन सबके चलते गृह कलह भी शुरू हो गए हैं। परंतु यही गृह कलह इतना अधिक बढ़ जाए कि हाथापाई हो जाए और दंपतियों में से एक व्यक्ति अधमरा हो जाए तो सोचिए कैसा होगा?

पति, पत्नी और लॉकडउन के साइड इफेक्ट, गुस्साई पत्नी ने वाइपर से की पति की धुलाई

मयूर विहार इलाके में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां एक शख्स की पिटाई को रोशनी पत्नी ने बाइक पर से कर दी और वजह सिर्फ इतनी थी की पत्नी ने पति शेखर खर्च मांगा और पति ने घर खर्च देने से इंकार कर दिया

इस बात से नाराज पत्नी ने कमरे में दौड़ा-दौड़ाकर वाइपर से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। पति जैसे-तैसे जान बचाकर घर से बाहर भागे। हालत देखकर पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी।

पति के बयान के बाद पत्नी पर दर्ज हुआ मारपीट का मामला

जानकारी के मुताबिक गंभीर हालत में 40 वर्षीय पति को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पूर्ण इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने पति के बयान पर पत्नी के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मयूर विहार थाना पुलिस पत्नी से पूछताछ कर छानबीन कर रही है।

लॉक डाउन में काम ना चलने से खस्ता हुई हालत

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित अपने परिवार के साथ त्रिलोकपुरी में रहते हैं। परिवार में पत्नी के अलावा 12 और 16 साल के दो बेटे हैं। पति का बिजनेस है। लॉकडाउन के बाद काम हल्का हो गया। घर की जरूरतें पूरी न हो पाने की वजह से क्लेश होने लगा।सोमवार को दिन में पति कहीं बाहर से घर पहुंचे तो उनकी पत्नी घर के खर्चे के लिए रुपये मांगने लगी। पति ने रुपये न होने और किसी दोस्त से उधार लाने की बात की तो वह आगबबूला हो गई।

पत्नी ने पास में रखा वाइपर उठाकर पति पर वार करना शुरू कर दिया

पति बाहर जाने लगे, तो महिला दरवाजे पर रास्ता रोककर खड़ी हो गई।पति ने जबरदस्ती बाहर निकलने की कोशिश की, तो पत्नी ने वहीं पास में रखा वाइपर उठाकर पति पर वार करना शुरू कर दिया। पति को बुरी तरह घायल करने के बाद आरोप है कि पत्नी धमकाने लगी।

वाइपर लगने से वह शख्स बुरी तरह जख्मी हो गए। शोर-शराबा हुआ तो पड़ोसी आ गए। शख्स बाहर की ओर भागे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इस बीच पड़ोसी ही उस शख्स को अस्पताल ले गए।अस्पताल पहुंची पुलिस ने पति के बयान पर पत्नी के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago