Categories: Health

लगभग आये 300 मरीजो ने फरीदाबाद स्वास्थ्य विभाग की उड़ाई नींद

  • 228 कोरोना मरीज़ स्वस्थ्य हुए

फरीदबाद: उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डॉ. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 103895 लोगो को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 60299 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 43596 लोग अंडर सर्विलांस हैं।

कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 104092 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 172828 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 155709 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 420 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 16699 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं,

जिनमें से 357 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा 1471 पॉजिटिव मरीजों को घर पर होम आइसोलेट किया गया है। इसी प्रकार ठीक होने के बाद 14674 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक 197 मरीजों की मौत हो चुकी है।

इसमें 56 मरीज गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल किए गए हैं इसी के साथ 11 मरीजो को आईसीयू में रखा गया है। आज जिले में 292 नए केस आए हैं जिसमें कोरोना के साथ-साथ अन्य विभिन्न बीमारियां भी कारण रही। आज जिला में कोरोना के केस का डबलिंग रेट 80.8 दिन व रिकवरी रेट 87.9% है।

उन्होंने लोगों से आवाहन किया है कि नागरिक कहीं पर भी भीड़ देखे तो जिम्मेदार नागरिक होने के नाते एक दूसरे को सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति जागरूक करें। उन्होंने लोगो से अपील की है कि कोरोना के खिलाफ जंग में स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन का साथ देंगे तो हम जल्द ही इस जंग को जीत पाएंगे।

किसी को भी अपने आस-पास संदिग्ध मरीज की जानकारी मिले तो उसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 0129-2415623 पर या जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 0129-2221000 व 1950 पर जानकारी दे। उन्होंने सभी दुकानदारो व नागरिकों से अपील की है

कि सभी घर से मास्क पहनकर निकले और बार-बार अपने हाथों को 20 सेकंड तक साबुन से धोए व सैनिटाईज करें। उन्होंने बताया कि अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करे ताकि अपने आस-पास के संदिग्ध मरीजों की सूचना प्राप्त होती रहे। उन्होंने दुकानदारों से आवाहन किया है कि वे अपनी दुकानो में ग्राहकों की भीड़ ना लगाए। सभी के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाना सुनिश्चित करें।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago