Categories: Health

कोरोना वायरस के संक्रमण से रिहा हुए फरीदाबाद के 23 लोग फिर कोरोना की गिरफ्त में आए

अभी भी कुछ ऐसे लोग हैं जो कोरोना वायरस से संक्रमित हो रहे हैं और इस वायरस को मात देकर ठीक होकर भी घर लौट रहे हैं। परंतु भारत में अलग-अलग राज्यों से ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जहां पर एकबार कोरोना से ठीक होने के बाद भी दोबारा कोरोना की जद में आ गए हैं।

फरीदाबाद में 23 लोगों को दोबारा संक्रमण ने जकड़ लिया

फरीदाबाद में 23 ऐसे लोगों में फिर से कोरोना संक्रमण पाया गया है। इस बात कि जानकारी स्वयं बुधवार को देते हुए बताई कि शहर में 23 ऐसे लोगों में फिर से कोरोना संक्रमण पाया गया है, जिन्हें पहले संक्रमण मुक्त घोषित किया जा चुका था।

कोरोना वायरस के संक्रमण से रिहा हुए फरीदाबाद के 23 लोग फिर कोरोना की गिरफ्त में आए

इनमें से ज्यादातर ईएसआईसी कॉलेज का स्टाफ व अन्य लोग शामिल हैं। हालांकि, इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग और ईएसआईसी ने शोध की आवश्यकता जताई है। इनमें से ज्यादातर मरीज संक्रमण मुक्त घोषित होने के 1 महीने या 70 दिन के बाद दोबारा पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि 2 या 3 मरीजों में 20 दिन बाद ही फिर से संक्रमण मिलने की बात सामने आई है।

मंगलवार के आंकड़ों के अुनसार जिले में अब तक 16,407 लोग संक्रमित

अब तक 16,407 लोग संक्रमित हो चुके हैं
विभाग की ओर से जारी मंगलवार के आंकड़ों के अुनसार जिले में अब तक 16,407 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 14,446 स्वस्थ भी हो गए हैं। लेकिन, संक्रमण मुक्त घोषित किए जा चुके लोग फिर से कोरोना वायरस की चपेट में आते दिख रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट होने पर संक्रमण की रफ्तार में तेजी आने की आशंका भी जताई जा रही है।

संक्रमण मुक्त घोषित होने के 1 महीने या 70 दिन के बाद दोबारा पॉजिटिव पाए गए मरीज

ईएसआईसी के मुताबिक दोबारा संक्रमित पाए गए 23 लोगों में से पहले भी अधिकतर की सेहत ठीक थी। केवल कुछ लोग ही बीमार थे। पहली दफा संक्रमण के दौरान सभी में माइल्ड लक्षण थे।

उन्होंने बताया कि 23 में से ज्यादातर मरीज संक्रमण मुक्त घोषित होने के 1 महीने या 70 दिन के बाद दोबारा पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि 2 या 3 लोग ऐसे हैं, जिनमें महज 20 दिन बाद ही फिर से संक्रमण मिला है।

डिप्टी डीन ने बताया कि शरीर में एंटीबॉडी 14 दिन बाद आ जाती है, जो दो से ढाई महीने तक रहती है। जिन लोगों को फिर से कोरोना हुआ है, उनमें से केवल 30 प्रतिशत में ही एंटीबॉडी बनी है और बाकी 70 प्रतिशत में एंटीबॉडी बनी ही नहीं।

कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडी विकसित नहीं हो पाई

ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के डिप्टी डीन डॉ. एके पांडे ने बताया कि दोबारा से संक्रमण होने के कई कारण हो सकते हैं और इस पर शोध की आवश्यकता है।

उनके अनुसार ठीक हुए व्यक्ति में कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडी विकसित नहीं हो पाई होंगी या फिर मरीज की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हैं। उन्होंने बताया कि हमारे मेडिकल स्टाफ सहित अन्य लोग दोबारा से संक्रमित पाए गए हैं।

वहीं उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रामभगत ने कहा कि लोग सोच रहे हैं कि कोरोना से ठीक होने के बाद वह फिर से संक्रमित नहीं होंगे। वह ऐसा गलत सोच रहे हैं क्योंकि कई लोग ऐसे आ रहे हैं जिन्हें फिर से कोरोना हो रहा है। इसलिए लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago