Categories: Uncategorized

एचएससी बना भ्रष्टाचार का अड्डा, रोजगार देने में फिसड्डी साबित हुई बीजेपी जेजेपी सरकार : रणदीप सिंह सुरजेवाला

सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली सरकार ने युवाओं के मुंह से निवाला छीना हुआ है। शिक्षित होने के बाद भी रोजगार के लिए युवाओं को दरबदर भटकना पड़ रहा है। ऐसे में युवाओं के हमदर्द बने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने फिर एक बार बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार पर निशाना साधा है।

सुरजेवाला ने युवाओं को रोजगार दो की मुहिम को लेकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है।

एचएससी बना भ्रष्टाचार का अड्डा, रोजगार देने में फिसड्डी साबित हुई बीजेपी जेजेपी सरकार : रणदीप सिंह सुरजेवाला

तभी तो पांच-पांच सालों से नतीजे घोषित नहीं किए जा रहे हैं। नतीजे ना घोषित होने के चलते युवाओं को रोजगार के अवसर नहीं मिल पा रहे हैं और उन्हें दर बदर भटकने पड़ रहा है।

सुरजेवाला ने कहा कि अगर, मुख्यमंत्री मनोहर लाल की औलाद होती तो उन्हें पता चलता कि जब एक पढ़ा लिखा बच्चा घर बैठा होता है, तो उसके मां-बाप के मन पर क्या बीतती है। वहीं जब मां-बाप के अरमानों पर पानी फिरा हुआ दिखाई देता है तो एक शिक्षित युवा भी अपने मां-बाप के कष्ट दूर करने में असमर्थ साबित हो जाता है।

नौकरियों को लेकर सुरजेवाला ने कहा कि गठबंधन सरकार ने नौकरियों पर ग्रहण लगा दिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सत्ता का आनंद ले रहे हैं। वहीं प्रदेश का की बेरोजगारी दर बढ़कर 34 फ़ीसदी हो गई है। उधर, युवा नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे हैं।

सुरजेवाला ने कहा कि अगर हरियाणा की सरकार हकीकत में युवा हितेषी है तो अगले 1 महीने में हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन और पब्लिक सर्विस कमीशन की सभी परिणामों को घोषित कर दे और नई भर्तियों पर लगी रोक को भी हटा ले। ताकि कोरोना काल से निराश हुए युवाओं को रोजगार मिलेगा औऱ एक उम्मीद की रोशनी दिखेगी।

उन्होंने कहा कि मां-बाप इतनी मसशक्त कर अपने बच्चों को उच्च शिक्षा और उच्च स्तर की शिक्षा देने के लिए दिन रात मेहनत करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते। उन्हें यह उम्मीद होती है कि उनका बेटा पढ़ लिख कर ना सिर्फ अच्छा इंसान बल्कि अच्छे स्तर पर काम करेगा तो उनके जीवन के अंधेरों को भी दूर किया जा सकेगा। परंतु आज का युवा शिक्षित होने के बावजूद भी रोजगार के लिए दर दर ठोकरें खाने को मजबूर हो गया है, ऐसे में किसी भी सरकार से क्या उम्मीद लगाई जा सकती है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago