Categories: Government

आधार कार्ड बनना होगा अब और भी आसान,फरीदाबाद में बढ़ेंगे आधार केंद्र

कोरोना काल के चलते सभी चीजों को बंद कर दिया गया था। ताकि इस कोरोना जैसी महामारी से बचा जा सके। जिसके चलते देश की अर्थव्यवस्था डगमगाने लगी थी। अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के लिए हर चीज को धीरे धीरे खोलना बहुत आवशयक हो गया था। इस कारन हर चीज को धीरे धीरे खोला जा रहा है। इसलिए धीरे धीरे सभी सरकारी ऑफिस भी खोले जा रहे है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हर सरकारी कार्य को ऑनलाइन करने के प्रयास किया जा रहा है।ताकि कार्य का कार्य किया जा सके और कोरोना काल जैसी महामारी से बचा जा सके।

आधार कार्ड बनना होगा अब और भी आसान,फरीदाबाद में बढ़ेंगे आधार केंद्र

लेकिन कई ऐसे लोग है जीने ऑनलाइन कार्य करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए अब धीरे धीरे कार्य को ऑफलाइन करने का काम शुरू हो चूका है। लॉकडाउन के बाद से ही आधार केंद्र बंद हो गए थे। इसलिए काफी लोग आधार कार्ड में गलतियां सुधरवाने के लिए परेशान थे। पिछले दिनों जिले में करीब 14 जगह आधार केंद्र शुरू कर दिए गए हैं, जिससे यहां काफी लोग पहुंच रहे हैं। केंद्रों पर आने वाले लोग शारीरिक दूरी के नियम का पालन नहीं कर रहे हैं। जिला प्रशासन अब केंद्रों की संख्या बढ़ाएगा, ताकि कोरोना संक्रमण फैलने से रुक सके। अटल सेवा केंद्र में शुरू हो सकते हैं केंद्र।

जिले में एक बार फिर अटल सेवा केंद्र में आधार कार्ड बनाने व गलतियों में सुधार का काम शुरू हो सकता है। इस तरह के संकेत जिला सूचना अधिकारी द्वारा दिए गए हैं। कुछ माह पहले भी अटल सेवा केंद्रों में आधार से संबंधित काम होते थे लेकिन बीच में इसे बंद कर दिया गया था। एक माह में करीब आठ नए केंद्र खुलने के आसार हैं।

फिलहाल यहां चल रहे हैं आधार केंद्र

लघु सचिवालय, बल्लभगढ़ में बीडीपीओ कार्यालय सहित नगर निगम, तहसील कार्यालय, रेलवे रोड एनआइटी स्थित नगर निगम की नर्सरी, तिगांव व मोहना उपतहसील में, दयालपुर, जवां, फज्जुपुर खादर, फतेहपुर बिल्लौच, अरुआ, नचौली, लहंडोला, मुजेड़ी के ग्राम सचिवालय में आधार केंद्र चल रहे हैं। आधार केंद्रों पर टोकन सिस्टम शुरू किया गया है। आमजन को लाइन में शारीरिक दूरी के साथ खड़ा होने के लिए भी बार-बार कहा जाता है। साढ़े पांच माह केंद्र बंद रहे हैं, इसलिए लोग काफी आ रहे हैं। अब जल्द कुछ नए केंद्र शुरू कर देंगे, जिससे आमजन को भी राहत मिलेगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago