Categories: Uncategorized

कोरोना के समय में रिक्शेवाले का ‘जुगाड़’ देख दंग रह गए आनंद महिंद्रा…तुरंत दिया लाखों का जॉब ऑफर

देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा आए दिन सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट और प्रतिक्रियाओं के चलते सुर्खियों में रहते हैं। आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर लोगों के इनोवेटिव आइडिया की हमेशा से प्रशंसा करते हैं। अब आनंद महिंद्रा एक ऑटो रिक्शा चालक के अनोखे आइडिया से प्रभावित हो गए हैं। उन्होनें सोशल नेटवर्किंग साइट ट्वीटर पर इस ऑटो चालक के इस आइडिया को शेयर करते हुए इस वाहन मालिक को अपने रिसर्च एंड डेवलप्मेंट टीम में जगह देने की इच्छा जाहिर की है।

देश भर में कोरोना वायरस का कहर जारी है, इस भयावह बीमारी से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग को अचूक उपाय बताया जा रहा है। वहीं सरकार भी इस बात पर जोर दे रही है कि लोग सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करें। इसी को ध्यान में रखकर एक ऑटो चालक ने अपने ऑटो रिक्शा को कुछ इस तरह से मॉडिफाई किया जिससे इसमें बैठने वाले यात्रियों के बीच पर्याप्त सोशल डिस्टैंसिंग मिलेगी। ई-रिक्शा के ड्राइवर ने सवारियों के बैठने के लिए इसमें अलग-अलग सेक्शन बनाए हैं जिससे सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन रहे। इस ड्राइवर की ये तरकीब लोगों को खूब पंसद आ रही है।

आनंद महिंद्रा द्वारा किया गया ट्वीट

सोशल मीडिया पर घूमते हुए ये वीडियो  पास पहुंचा तो उन्हें इस ड्राइवर का ये आइडिया बहुत पसंद आया। उन्होंने ट्विटर पर इसकी वीडियो शेयर की। साथ ही उन्होंने लिखा, देश के लोगों में परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाल लेने की अद्भुत क्षमता है। उनकी ये क्षमता देख मैं हमेशा हैरान रह जाता हूं।”

देखें ऑटो रिक्शा का विडीओ :

यही नहीं आनंद महिंद्रा ने इस ड्राइवर को जॉब भी ऑफर की। उन्होंने महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड में ऑटो एंड फार्म सेक्‍टर्स के एक्जीक्यूटिव डायरेक्‍टर राजेश जेजुरीकर को इस ड्राइवर को बतौर एडवाइजर अपॉइंट करने की सलाह भी दी। 

आनंद महिंद्रा

सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी पसंद किया गया लेकिन उससे कहीं ज्यादा आनंद महिंद्रा की सोच और दरियादिली को लोग सराह रहे हैं। इससे पहले भी  आनंद महिंद्रा काफी लोगों की मदद कर चुके हैं। व न सिर्फ वीडियोज शेयर करते हैं बल्कि अपने देशवासियों के लिए जो बन पड़ता है मदद भी करते हैं। 

ऑटो ड्राइवर अपने ऑटो के साथ

आनंद महिंद्रा द्वारा इस वीडियो को साझा किए जाने के बाद ही सोशल मीडिया पर यह तेजी से वारयल हो गया और लोगों ने इसे खूब पसंद भी किया है। ऐसा पहली बार नहीं है जब आनंद महिंद्रा ने किसी के आइडिया की सराहना की है। इससे पहले भी वो एक व्यक्ति द्वारा छोटी सी जगह में अपनी कार को पार्क किए जाने के वीडियो को ट्वीटर पर साझा कर उसकी सराहना कर चुके हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago