Categories: Trending

संपत्तिकर सेवाएं होंगी ऑनलाइन लाखो करदाताओं को होगा लाभ

फरीदाबाद नगर निगम ने ट्रेड लाईसेंस सेवाओं को पूर्णतया पेपरलैस करने के बाद अब संपत्तिकर सेवाओं को भी ऑनलाईन कर दिया है, जिससे निगम क्षेत्र के 2 लाख 62 हजार से अधिक करदाता लाभान्वित होंगे और इससे निगम के राजस्व में भी अच्छी खासी बढ़ोत्तरी होगी।

अब जो करदाता अपना संपत्ति कर घर बैठे जमा करवाना चाहते हैं वे उक्त नगर निगम की इस आॅनलाईन सेवा का लाभ उठा सकते हैं। निग्मायुक्त डा. यश गर्ग ने आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए

संपत्तिकर सेवाएं होंगी ऑनलाइन लाखो करदाताओं को होगा लाभ

बताया कि निगम के कराधान व आई.टी. विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा निरंतर किए गए अत्यधिक परिश्रम के कारण यह कार्य सफल हो सका है।

इस सेवा के तहत करदाता यदि अपना बकाया संपत्ति कर आगामी 31 अक्टूबर तक जमा करवाता है तो उसे वर्तमान वित्त वर्ष के संपत्ति कर पर 10 प्रतिशत की छूट के साथ-साथ कैशलैस अदायगी करने पर 1 प्रतिशत की छूट भी अतिरिक्त तौर से मिलेगी।

इस सुविधा का लाभ लेने के लिए करदाताओं को अब नगर निगम के कार्यालयों में आने की जरूरत नहीं है। डा. यश गर्ग ने बताया कि हरियाणा सरकार के द्वारा गत 20 मई को जारी नीति के तहत जिन संपत्ति करदाताओं ने पिछले तीन सालों में प्रत्येक वर्ष अपना संपत्ति कर निर्धारित तिथि 31 जुलाई से पहले-पहले जमा करवाया है

उन्हें 10 प्रतिशत अतिरिक्त छूट देने और 2010-11 से लेकर वर्ष 2016-17 तक के बकाया मूल संपत्ति कर पर 25 प्रतिशत की छूट और 1 मुश्त बकाया संपत्ति कर आगामी 31 अक्टूबर तक जमा करवाने पर संपूर्ण ब्याज की राशि माफ किए जाने का प्रावधान किया गया है,

यदि कोई करदाता सरकार की इस योजना का लाभ लेना चाहता है तो उसके लिए उसे निगम के संबंधित कार्यालय में जाकर संपत्ति कर जमा करवाना होगा। निग्मायुक्त के अनुसार करदाता वदसपदमींतलंदंण्हवअण्पद पर जाकर अपना संपत्ति कर जमा कर सकते है। उन्होंने करदाताओं से अपील की है कि वे निगम की इस सुविधा का लाभ अवश्य उठाएं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago