डबुआ सब्जी मंडी में बढ़ रही है लोगों की भीड़ और साथ ही बढ़ रहा है संक्रमण का खतरा।

डबुआ सब्जी मंडी में बढ़ रही है लोगों की भीड़ और साथ ही बढ़ रहा है संक्रमण का खतरा।

कोरोना संक्रमण के मामले देश भर में तेज़ी के साथ बढ़ रहे हैं जिन पर अंकुश लगाना अब सरकार के लिए आसान नहीं होने वाला। पूरे देश में पहले अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गयी है जिसके चलते देश में सभी ज़रूरी सेवाओं को वापिस से शुरू कर दिया गया। फरीदाबाद में भी कोरोना की पकड़ काफी गहरी है जिसके चलते आये दिन नए मामले सामने आ रहे हैं। जिले में पहले ही कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे थे पर पिछले कुछ दिनों से संक्रमितों का आंकड़ा रोज़ाना 300 के करीब पहुँच गया है। इसके बावजूद भी लोगों में सतर्कता और सावधानी मात्र नाम भर की ही नज़र आ रही है।

डबुआ सब्जी मंडी में बढ़ रही है लोगों की भीड़ और साथ ही बढ़ रहा है संक्रमण का खतरा।

कोरोना के मामलों को लेकर संवेदनशील मानी जाने वाली डबुआ की सब्जी मंडी में लापरवाही के हैरान कर देने वाले दृश्य देखने को मिल रहे हैं। यहाँ फुटकर सब्जी व फल बेचने पर रोक है इसके बावजूद भी रोजाना काफी रेहड़ी लगी नज़र आती हैं जिन पर सब्जी खरीदने वालों की भीड़ भी पायी जाती है। इतना ही नहीं, यहां सब्जी खरीदने वाले हों या सब्जी बेचने वाले, सभा लोग निडर हुए बिना मास्क पहने हुए नज़र आएंगे। मौजूदा समय में जहां हालात इतने नाज़ुक हैं वहां लापरवाही के ऐसे नज़ारे कोरोना संक्रमण फैलने का मुख्य कारण बने हुए हैं। लापरवाही का कुछ ऐसा ही नज़ारा बल्लभगढ़ की सब्जी मंडी में भी देखने को मिला जहाँ लोग बिना मास्क लगाए सब्जियां खरीद रहे थे।

बता दें कि कोरोना काल के चलते डबुआ की ये सब्जी मंडी पहले भी प्रशासन द्वारा बंद करवाई गयी थीजिसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कत का सामना भी करना पड़ा था। लोगों को असुविधा न हो इसके लिए बाद में यह तय किया गया था कि यहां फुटकर में सब्जी व फल नहीं बेचे जायेंगे क्यूंकि सबसे अधिक भीड़ इन्ही की वजह से होती है। कोरोना काल में मार्केट कमेटी की ओर से रेहड़ी वालों को लाइसेंस दिए गए थे जिससे वो शहर में जा के अपनी सब्जियां बेच सकें पर फिर भी कुछ दिन बीतने के बाद सभी रेहड़ी वाले रोजाना डबुआ सब्जी मंडी में ही फल-सब्जी बेच रहे हैं।

Written By- MITASHA BANGA

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago