Raipur lockdown: रायपुर समेत कई और शहरों में 21 सितंबर से शुरू होगा सम्पूर्ण लॉकडाउन

पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस संकट से जूझ रही है। कोरोना के मामले खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन कोरोना के मामले में इजाफा हो रहा हैं। तेज रफ्तार के साथ कोरोना ने पूरी दुनिया को अपनी जद में ले चुकी है। जहां सबसे कोरोना के मामले है वो अमेरिका, भारत, ब्राजील और रूस में सबसे ज्यादा केस देखे जा रहे हैं।

वहीं भारत की बात करें तो इस समय कोरोना वायरस का कुल आकड़ें 53 लाख के पार पहुंच गया है। कोरोना के नए मामले हर दिन एक नया रिकॉर्ड बना रहे है। बढ़ते मामले को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने एक अहम फैसला लिया है।

Raipur lockdown: रायपुर समेत कई और शहरों में 21 सितंबर से शुरू होगा सम्पूर्ण लॉकडाउन

जी हां छत्तीसगढ़ सरकार भूपेश बघेल ने राज्य के कई शहरों में लॉकडाउन करने का ऐलान किया है। जिन शहरों में ज्यादा कोरोना के केस है उन्हीं शहरों को लॉकडाउन किया जाएगा।

आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में समेत कई प्रमुख शहरों में 21 सितंबर की रात 9:00 बजे से 28 सितंबर की रात 12:00 बजे तक पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। जिला प्रशासन ने रायपुर को पूर्ण कंटेंटमेंट जोन घोषित कर दिया है। वहीं लॉकडाउन के दौरान किस प्रकार की सख्ती बरती जाए इसे लेकर उच्च स्तरीय बैठक रखी गई।

इसमें जिले के सभी विभागों के अधिकारी और पुलिस विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे थे। राजधानी में लगातार कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है। इस कारण प्रशासन ने तय किया है कि एक बार फिर पूर्ण लॉकडाउन लागू किया जाए।

वहीं अब आकड़ों की बात करें तो छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,842 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 17 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गंवाई है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago