कोरोना वायरस के मामले लगातार तेज़ी से रफ़्तार पकड़ रहे हैं। जिले में कोना – कोना महामारी की चपेट में समा गया है। प्रदेश में कोरोना पर काबू नहीं हो पा रहा है और काेरोना मरीजों की मौत का सिलसिला जारी है। कल में राज्य में 28 कोरोना मरीजाें की मौत हो गई। इस दौरान 2691 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई और 2272 मरीज ठीक होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए।
फरीदाबाद में लोग बेखौफ हो कर घूम रहे हैं। महामारी के प्रति कोई सतर्कता नहीं दिखा रहे हैं। एनसीआर में कोरोना ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। गुरुग्राम व फरीदाबाद में करीब पांच हजार एक्टिव केस हैं, जबकि पूरे प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या 21 हजार 682 पर पहुंच गई है।

लोगों की लापरवाही के कारण महामारी के आंकड़ें लगातार बढ़ रहे हैं। जिले में पॉजिटिव रेट में 0.5 फीसद की बढ़ोतरी हुई है और दोगुने मामलों की अवधि 27 की बजाय 26 दिन पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने जो रणनीति बनाई है उसमें ईएसआईसी अस्पताल में आरटीपीसीआर लैब की स्थापना की गई है। लोगों को घर बैठे स्वास्थ्य सेवाएं भी दे रहे हैं।
प्रदेश में सबसे अधिक मामले फरीदाबाद से ही निकले हैं। हरियाणा में कल 2691 नए मामलों से संक्रमितों की संख्या एक लाख 8 हजार 952 पर पहुंच गई है थी, जबकि 2272 मरीज ठीक होकर घर लौटे। इससे ठीक होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 86 हजार 150 पर पहुंच गया है। 28 संक्रमित कोरोना की जंग हार गए और 389 मरीजों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…