Categories: Uncategorized

चाहे कही भी लागू हो पर हरियाणा में लागू नही होने देंगे तीन अध्यादेश बिल : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

कृषि विधेयक बिल पारित होने पर राजयसभा में जोरदार हंगामा हुआ इसको लेकर विपक्ष ने खासा रोष जताया है इस बिल के पास होते ही विरोध में लाखो किसान हरियाणा की सड़को पर निकल आये। अनेको जगहों पर किसानो ने प्रदर्शन करते हुए रोड जाम कर दिए है

वही इस वजह से रोहतक पहुंचे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा की प्रदेश में तीन अध्यादेश बिल नही लागू किया जाएगा हुड्डा ने इन अध्यादेशों को किसानों के विरुद्ध बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने कुछ धनाढ्य लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए यह कानून बनाए हैं,

चाहे कही भी लागू हो पर हरियाणा में लागू नही होने देंगे तीन अध्यादेश बिल : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

लेकिन वह हरियाणा में इन बिलों को किसी कीमत पर भी लागू नहीं होने देंगे। इसके लिए उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात कर स्पेशल विधानसभा का सेशन बुलाने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोगों को बरगलाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में केवल मंडियों के विस्तार के बारे में व किसान की स्थिति सुधारने के बारे में वायदा किया था। हुड्डा ने कहा कि भले ही प्रदेश के मुख्यमंत्री आज एमएसपी की बात कर रहे हो,

लेकिन वह एमएसपी मंडियों में ही लागू होगा, मंडी के बाहर खरीदी गई फसल पर कुछ भी स्पष्ट जवाब नहीं दिया जा रहा है। इसलिए वे मांग करते हैं कि एमएसपी को लेकर भी भारत सरकार कानून लेकर आए और एमएसपी से नीचे फसल खरीदने वालों पर कानूनी कार्रवाई का प्रावधान हो।

वहीं हरसिमरत कौर के इस्तीफे को उन्होंने देरी बताते हुए कहा कि कुछ अच्छा हुआ, लेकिन बहुत थोड़ा हुआ। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा में किसानों पर हुए लाठीचार्ज की हाई कोर्ट के सीटिंग जज से जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश के नेता और मंत्रियों की तो लाठीचार्ज को लेकर राय भी एक नहीं है, जबकि उन्होंने तो खुद घायल लोगों को देखा है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago