गाय और सूअर का मांस खाती है जया बच्चन, कहती है खाने की स्वतंत्रता होनी चाहिए – अमर सिंह

बॉलीवुड में इन दिनों ड्रग्स को लेकर काफी चर्चाएं चल रही है। बॉलीवुड के ही कुछ हस्तियां आमने- सामने आ गए है। वहीं अभी हाल ही में जया बच्चन और रवि किशन के बीच ड्रग्स को लेकर जंग छिड़ गई थी। जिसमें रवि किशन ने ये मांग रखी थी कि बॉलीवुड के ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ जांच होनी चाहिए।

इसके बाद जया बच्चन ने बिना नाम लिए रवि किशन पर तीखी प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि वे जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं। जिसके बाद बयानबाजी का तीर छिड़ गया और वार- पलटवार शुरू हो गया।

गाय और सूअर का मांस खाती है जया बच्चन, कहती है खाने की स्वतंत्रता होनी चाहिए – अमर सिंह

अब जया बच्चन को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है। समाजवादी पार्टी के दिवंगत नेता अमर सिंह की माने तो जया बच्चन गाय और सूअर दोनों का ही मांस खाती है। अमर सिंह का एक बयान वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने खुलासा किया है।

इस बात का खुलासा उन्होंने आज से पांच साल पहले यानि 2015 में किया था। वहीं गाय और सूअर के मांस को खाने की बात को लेकर अमर सिंह और जया बच्चन के बीच काफी बहसबाजी भी हुई थी।

अमर सिंह के अनुसार वे एक बार जया बच्चन संग अमेरिका के एक सम्मेलन में गए थे। यहां पर जया बच्चन ने गाय और सुअर का मांस खाया था। उनके लिए यह सिर्फ पोर्क और बीफ था।

अमर सिंह के अनुसार जया बच्चन का मानना था कि अभिव्यक्ति की आजादी की तरह खाने की स्वतंत्रता भी होनी चाहिए। कोई क्या खाता है और क्या पहनता है ये उनका निजी मामला है।

आपको बता दे कि जया बच्चन को समाजवादी पार्टी में शामिल करने वाले अमर सिंह ही थे और जब अमिताभ बच्चन का सब कुछ बर्बाद हो गया था तब अमर सिंह ने ही उन्हें दिवालिया होने से बचाया था।

दोनों के बीच के रिश्ते काफी अच्छे और गहरे थे लेकिन कुछ कारणों की वजह से बच्चन परिवार और अमर सिंह के बीच दूरियां आ गयी थी।

दरअसल अमिताभ बच्चन ने अमर सिंह पर आरोप लगाया था कि मेरे कारण सहारा बोर्ड ने उनके परिवार को निकाला है। उस दिन के बाद से दोनों के रिश्ते में दूरियां ही नहीं बल्कि खटास भी आ गई।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago