मनाली में पहाड़ों के बीच क्वीन की तरह इस 30 करोड़ के बंगले में रहती हैं कंगना, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत आज कल इंडस्ट्री से लेकर राजनैतिक गलियारों में खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। जी हां पंगा गर्ल इन दिनों सभी से पंगा लेती दिख रही है। और सभी का मुहतोड़ जवाब भी दे रही है। दरसअल सुशांत के मौत के बाद से कंगना काफी ज्यादा चर्चे में आ गयी है। इसके साथ ही वो सोशल मीडिया लगातार ट्वीट के माध्यम से एक्टिव भी रह रही हैं।

हाल ही में कंगना और महाराष्ट्र सरकार के बीच काफी विवाद चला जिसके बाद बीएमसी द्वारा कंगना के ऑफिस में तोड़फोड़ किए जाने के बाद ये तनाव और बढ़ गया है। बता दें कि एक्ट्रेस के मुंबई पहुंचने से पहले ही बीएमसी ने नोटिस जारी करते हुए कंगना के ऑफिस पर बुलडोजर चलवा दी।

BMC ने जिस दिन कंगना को नोटिस जारी किया, तब वो अपने मनाली स्थित घर पर थीं। वहीं इन सबके बीच कंगना फिलहाल मनाली के घर में रह रही है। चलिए आपको उनके आलीशान घर जो मनाली में है उसके बारे में विस्तार से बताते है।

मनाली में उनका ये बंगला बेहद खूबसूरत है। घर के इंटीरियर पर खास ध्यान दिया गया है। पहाड़ों के बीच बसा कंगना के घर के अंदर भी पहाड़ी राज्य की झलक देखने को मिलती है।

कंगना के इस बंगले में कुल 8 बेडरूम हैं। एक्ट्रेस ने अपने बेडरूम का लुक एकदम मॉडर्न टाइप रखा है। इस रूम में आर्मचेयर और जयपुर रग्स कार्पेट हैं। वहीं दीवारों पर कई तरह के आर्ट पीस लगे हुए हैं।

कंगना ने अपने घर का डिजाइन और लुक दुबई स्टाइल में रखा है। उनके घर में सजावट के सामान देश के विभिन्न राज्यों से मंगाए गए हैं। इस बंगले में जिम और योगा रूम भी है। वहीं छत पर टॉप ग्लास रूफ लगी है। कंगना ने इस घर में प्रवेश 2018 में किया था।

कंगना ने यह बंगला अपनी फिल्म “क्वीन” की सफलता के बाद लिया था। पहले उन्होंने 10 करोड़ में जमीन खरीदी थी। इसके बाद 30 करोड़ रुपए देकर लग्जरी सुविधाओं से युक्त यह बंगला बनाया। इस बंगले को देख यही लगता है कि इसमें रहने का आनंद ही कुछ अलग आता होगा।

आपको बता दे कि मनाली कंगना का होमटाउन है इस लिहाज से कंगना का मनाली से एक इमोशनल रिश्ता भी है। वहीं कंगना ने अपने पसंद के मुताबिक इस घर को आकार दिया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago