कैश अवार्ड देने में बड़ी गड़बड़ी का मामला आया सामने। हरियाणा में खिलाड़ियों के खाते में डाल दी तिगुनी करोड़ों की राशि

हरियाणा में खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग ने वर्ष 2017-18 में कैश अवार्ड के लिए दावा करने वाले खिलाडिय़ों को निर्धारित से तीन गुना अधिक राशि दे दी। अड़ बड़ा सवाल यह उठता है कि यह गड़बड़झाला है या फिर अधिकारियों की लापरवाही। वर्ष 2017-18 कैश अवार्ड का दावा करने वाले छह खिलाड़ियोंं के खातों में पात्रता से 3 गुना अधिक राशि डाल दी गई।

हैरानी की कि विभाग को भी एक साल बाद संदेह हुआ तो पता चला कि उनकी राशि 1 करोड़ 46 लाख 25 हजार बनती थी, लेकिन उनके खाते में 4 करोड़ 36 लाख 87 हजार 500 रुपये का भुगतान किया गया है।

कैश अवार्ड देने में बड़ी गड़बड़ी का मामला आया सामने। हरियाणा में खिलाड़ियों के खाते में डाल दी तिगुनी करोड़ों की राशि

इन पुरस्कारों के वितरण के बाद अब कमेटी सदस्यों पर कार्रवाई होनी लाज़मी है। साथ ही, सभी सदस्यों को करीब 2 करोड़ 98 लाख 12 हजार 500 रुपये की रिकवरी के लिए नोटिस जारी किया गया है।

पुरस्कारों के वितरण में हुई इतनी बड़ी गड़बड़ी आखिर कैसे हुई पर भी स्पष्टीकरण की मांग की गयी है। बता दें कि विभाग के अधिकारियों ने सवाल उठाया है कि आइएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को पात्रता से अधिक नकद पुरस्कार देने के बारे में कमेटी सदस्यों द्वारा सिफारिश की गई।

जिसके तहत, गोल्ड विजेता को 30 लाख रुपये का भुगतान करना था पर उसके खाते में 1,12,50,000 डाल दिए गए। इसी तरह, ब्रांज जीतने वाले खिलाड़ी को 1

5 लाख रुपये का भुगतान किया जाना चाहिए था, पर गड़बड़ी की वजह से उनके खाते में 37,50,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए गए।

खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के निदेशक डॉ. एसएस फुलिया ने बताया कि इस गड़बड़ के सामने आने के बाद जिला स्तर पर दस्तावेजों की जांच के बाद अब अभी दस्तावेज़ मुख्यालय में भेजे जायेंगे। साथ ही कमेटी सदस्यों से भी पूछताछ होगी जिसके बाद ही पता चल पायेगा कि किस स्तर पर लापरवाही हुई है। फिलहाल इस पर अभी कुछ कहना ठीक नहीं होगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago