Categories: CrimeGovernment

फरीदाबाद स्टेट क्राइम ने 6 नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू कर बाल मजदूरी से कराए मुक्त

फरीदाबाद में लगातार चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम और क्राइम की टीम मिलकर बाल मजदूरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है लेकिन बावजूद इसके बाल मजदूरी कराने वाले लोगों के दिल में कानून का जरा भी खौफ नजर नहीं आता।

ऐसा ही एक मामला देखने को मिला फरीदाबाद के बल्लभगढ़ शहर में जब चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम और स्टेट क्राइम की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दुकानों पर छापेमारी की तो दुकान से 6 बाल मजदूरों को बाल मजदूरी करने से मुक्त कराया।

फरीदाबाद स्टेट क्राइम ने 6 नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू कर बाल मजदूरी से कराए मुक्त
प्रतीकात्मक तस्वीर

फिलहाल स्टेट क्राइम के एएसआई अमरसिंह की माने तो दोषी दुकानदारों के खिलाफ जेजे एक्ट के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी।

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ शहर की जहां पर सूचना मिलने के बाद चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम और स्टेट क्राइम की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी करते हुए दुकान पर बाल मजदूरी कर रहे नाबालिक बच्चों को बाल मजदूरी करने से मुक्त कराया ।

स्टेट क्राइम के एएसआई अमरसिंह की मानें तो उन्हें चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम की तरफ से सूचना मिली थी जिसके बाद उन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम के साथ दुकानों पर छापेमारी की तो बाल मजदूरी करते हुए 6 बच्चे मिले जिन्हें बाल मजदूरी से मुक्त करा कर सीडब्ल्यूसी को सौंप दिया गया है

प्रतीकात्मक तस्वीर

और आगे कार्रवाई अमल में लाई जाएगी । वहीं asi अमर सिंह ने बताया कि ऐसे दुकानदार बाल मजदूरी करने के पीछे तरह-तरह के बहाने बनाते हैं लेकिन कानून के तहत किसी भी नाबालिग बच्चे से बाल मजदूरी नहीं जा सकती जिसके तहत ऐसे दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाती है ।

ऐसे दुकानदार या ऐसे लोग जो बच्चों से बाल मजदूरी कराते हैं उसके पीछे उनका अपना स्वार्थ होता है क्योंकि बाल मजदूर वयस्क मजदूर से काफी सस्ते मिल जाते हैं इसलिए ऐसा कर वह लोग कानून को तोड़ते हुए छोटे बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ करते है ।

वहीं ASI अमर सिंह ने बताया कि फिलहाल जिन दुकानों से रेस्क्यू कर बाल मजदूरी कराने वाले 6 बच्चों को बरामद किया गया है उन लोगो के खिलाफ कानून की धारा के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago