Categories: Health

पुणे में रहने वाली एक महिला ने सलाद के जायके से कमाया लाखों रुपए का बिजनेस

दुनिया में अक्सर हर व्यक्ति को खाने के सलाद के खाने की भी आदत होती है। कुछ लोगों की यह आदत होती है तो वहीं कुछ लोगों को खाने के साथ भोजन का स्वाद बढ़ाने के लिए भी सलाद खाना अच्छा लगता है। सलाद एक ऐसी चीज है जो जितनी ज्यादा मात्रा में ली जाए उतना ज्यादा फायदा करती है। मगर इसी सलाद से लाखों रुपए का बिजनेस कमा सकते हैं यह किसी ने सोचा नहीं होगा, लेकिन यह बात सच है जिसके बारे में हम आपको बताएंगे कि पुणे में रहने वाली एक महिला ने कैसे सलाद का व्यवसाय करके कैसे लाखों रुपए का बिजनेस कमाया।।


पुणे में रहने वाली इस महिला का नाम मेघा बाफना है

जिसमें लगभग 3 हजार रूपए से काम शुरू कर पिछले चार सालों में करीब 22 लाख रूपए कमा लिए है। पुणे में रहने वाली मेघा रियल एस्टेट सेक्टर में अच्छा अनुभव रखती थीं। वो चाहती तो इसी दिशा में आगे बढ़ सकती थीं। मगर उन्होंने सलाद का स्वाद लोगों तक पहुंचाने का मन बनाया।

पुणे में रहने वाली एक महिला ने सलाद के जायके से कमाया लाखों रुपए का बिजनेस

पहले दिन दोस्तों ने दिए 5 ऑर्डर, फिर बड़ा हुआ व्यापार


मेघा बाफना ने साल 2017 में अपने इस बिजनेस की शुरूआत की। वो अपने घर पर ही सलाद बनाकर सोशल मीडिया के माध्यम से दूसरों के साथ शेयर कर देती। ऐसे में उन्हें धीरे-धीरे ऑर्डर मिलना शुरू हो गया। मेघा को पहले दिन ही उनके दोस्तों ने 5 ऑर्डर दिए। मेघा का बनाया हुआ सलाद को लोग काफी पसंद करने लगें। ऑर्डर के बढ़ने के साथ ही व्यापार भी लगातार बढ़ता गया।

सुबह से शाम तक मेघा बाफना का वह संघर्ष पूर्ण सफर

अब मेघा एक बिजनेस वुमेन हैं। उन्होंने ये बिजनेस 3000 हजार रुपये में शुरू किया था। अब तक वो इस बिजनेस से 22 लाख रुपये तक कमाई कर चुकी हैं। पर ये सब इतना आसान नहीं था। सुबह रोजाना वो साढ़े चार बजे उठती। फिर जल्दी ही सलाद के पैकेट तैयार करने में जुट जाती। सब्जियां लेकर आती। मसाले तैयार करती। हरेक काम उन्होंने खुद ही किया। कई बार घाटा भी हुआ। पर वो निरतंर इस काम में जुटी रही। जल्द ही उनका बिजनेस सेट हो गया। मेघा अपने संघर्ष के माध्यम से अन्य महिलाओं को भी बिजनेस में अब अभिप्रेरित करने का काम करती है। उनका मानना यह है कि एक महिला घर के साथ साथ बिजनेस को भी अच्छी तरह संभाल सकती हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago