फरीदाबाद में शूटिंग कर रहे हैं नेहा और गुरु, वर्ल्ड स्ट्रीट की गलियों में मचा रहे हैं धूम

बीते कुछ दिनों से फरीदाबाद का नाम बॉलीवुड के गलियारों में काफी मशहूर हो रखा है। चाहे वह सुशांत सिंह राजपूत का केस हो या फिर सलमान खान को जान से मारने का प्लान। मायानगरी से जुड़ी बड़ी ख़बरों में शहर के नाम ने पूरा जोर पकड़ा है।

फरीदाबाद में शूटिंग कर रहे हैं नेहा और गुरु, वर्ल्ड स्ट्रीट की गलियों में मचा रहे हैं धूम

अब इन ख़बरों की फेहरिस्त में एक और सुर्खी जुड़ गई है। फरीदाबाद अब बड़े बड़े सिंगर्स की पसंद बन चूका है। बहुत सारे म्यूजिक डायरेक्टर्स क्षेत्र में आकर शूटिंग करने के लिए लालायित हैं। आज शहर में मशहूर पॉप सिंगर्स नेहा कक्कड़ और गुरु रंधावा अपने नए गाने की शूटिंग करने के लिए आए थे।

फरीदाबाद के बहुप्रसिद्ध वर्ल्ड स्ट्रीट पर आज नेहा और गुरु ने शूटिंग की। वर्ल्ड स्ट्रीट पर नेहा और गुरु के साथ उनकी टीम मौजूद रही। कोरोना काल में जिस तरीके से सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा था वह काफी सराहनीय रहा।

आपको बता दें की नेहा और गुरु के फैंस भी स्ट्रीट पर शूटिंग के दौरान उनसे मिलने पहुंचे थे। पर बिमारी के बढ़ते संक्रमण को देख कर नेहा और गुरु की टीम ने सभी फैंस को उनसे मिलने के लिए मना करदिया।

फ्लोरल ड्रेस में खूब जच रही थीं नेहा

आपको बतादें कि नेहा कक्कड़ फ्लोरल प्रिंट वाली ड्रेस में काफी अच्छी लग रही थीं। उन्होंने ग्रीन और वाइट रंग की मिड्डी ड्रेस पहनी थी जिसमे वह काफी खूबसूरत लग रहीं थी। नेहा के साथ गुरु ने भी मस्टर्ड क्रीम रंग की जैकेट पहनी हुई थी और वह भी काफी अच्छे लग रहे थे।

आपको बता दें कि यह अपकमिंग गाना नेहा और गुरु का कोलैब होने वाला है। दोनों के फैंस उन्हें एक साथ देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। फरीदाबाद वासियों के लिए यह एक बड़ी खबर है क्यूंकि वह अपने शहर को अब बड़े गानों में फिल्माया हुआ देख सकते हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago