वास्तु शास्त्र: अचानक से बढ़ने लगे घर का खर्च तो हो जाओ अलर्ट तुरंत इन बातों पर दो ध्यान

वास्तु शास्त्र का महत्व समझने और उसपर अमल करने से आपके खर्चे होंगे कम। कुछ लोग ये जानते ही नहीं हैं कि वास्तु शास्त्र क्या होता है। लोगों के जीवन में ज़यादार ऐसा होता है कि लोग अपने मिलने वालों से कहना शूरू कर देते हैं कि यार पैसा घर में खूब आता है क्योंकि मैं कमाता अच्छा हूं लेकिन पता नहीं फिर चला कहां जाता है, पता नहीं कैसे पैसा ऐसे ही खर्च हो जाता है।

अक्सर आपने भी अपने आस-पास लोगों को ऐसा कहते, बोलते सुना होगा। कई लोग वास्तु शास्त्र को जानते तो हैं लेकिन उस पर अमल नहीं कर पाते हैं, इसलिए उन्हें ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अगर ऐसे में अचानक से घर का खर्चा बढ़ने लगे तो आपको सावधान होते हुए तुरंत इन बातों पर ध्यान देने की ज़रूरत हो जाती है।

वास्तु शास्त्र: अचानक से बढ़ने लगे घर का खर्च तो हो जाओ अलर्ट तुरंत इन बातों पर दो ध्यान

इंसान अपने जीवन में बहुत ही परेशानियों से गुजरता है। चाहे नौकरी की दिक्कत हो या व्यापार की या फिर आर्थिक परेशानी। अगर आप अपनी इन सभी परेशानियों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इसके लिए वास्तु शास्त्र में बताए गए कुछ नियमों का पालन कर सकते हैं।

दरअसल, अगर घर के अंदर नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह रहता है तो इस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। घर के खर्च अचानक ही बढ़ने लगते हैं। घर में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर परेशानी खड़ी रहती है।

अगर आप अपनी परेशानियों से निरंतर घिरे हुए हैं तो इसका परिणाम बहुत बुरा हो सकता है। इसलिए समय रहते आप इसका समाधान करें। आज हम आपको वास्तु शास्त्र में बताए गए कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में जानकारी देने वाले हैं।

जिन पर अगर आप ध्यान देते हैं तो आप अपनी परेशानियों से मुक्ति पा सकते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक गंदे बर्तन घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाते हैं। अगर आप रात के समय गंदे बर्तन छोड़ कर सो जाते हैं तो इसकी वजह से नकारात्मक ऊर्जा सक्रिय हो जाती है। इसकी वजह से धन हानि का भी सामना करना पड़ता है।

Photo by Lisa Fotios on Pexels.com

इसलिए आप रात्रि के समय गंदे-जूठे बर्तन साफ जरूर करें। अक्सर देखा गया है कि घर के अंदर लगे हुए नल या फिर किसी पाइप से पानी टपकता रहता है, जिस पर व्यक्ति ध्यान नहीं देता है, परंतु अगर आप इसको अनदेखा करते हैं तो इससे आपको अपने जीवन में धन से जुड़ी हुई परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। वास्तु शास्त्र के अनुसार पानी टपकना शुभ नहीं माना जाता है।

Photo by Karolina Grabowska on Pexels.com

अगर आपके घर में भी किसी स्थान से पानी टपक रहा है तो आप इसको फ़ौरन ठीक कराएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर के मुख्य दरवाजे के पास शू रैक रखा हुआ है तो इसकी वजह से धन की बर्बादी होने लगती है।

Photo by Skitterphoto on Pexels.com

अगर आपके घर में कोई ऐसा सामान रखा है जो किसी काम का नहीं है या फिर टूटा-फूटा है तो उसको आप अपने घर से तुरंत बाहर निकाल दीजिए, क्योंकि घर के अंदर रखे टूटे बर्तनों की वजह से खर्चों में बढ़ोतरी होने लगती है।

अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ हो रहा है या फिर समझ नहीं पा रहे हैं कि क्या करें और क्या ना करें, तो इसके लिए आप इन तामाम बातों को अमल कर सकते हैं। अगर आपका भी खर्चा ज्यादा होने लगा है और आपको पता भी नहीं चल रहा है तो आप वास्तु शास्त्र का ख्याल रखते हुए इस पर अमल करो, ताकि आपकी परेशानियां कम हो सकें।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

5 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago