Categories: Uncategorized

सर्वे में खुलासा : किसी क्षेत्र में कम नहीं है लड़कों से लड़कियां, ड्राइविंग में पुरुषों को महिलाओं ने पछाड़ा

जागरूकता इंसान को बदल देता है इसका एक ताजा उदाहरण हम आप जिस समाज में रह रहे हैं उस समाज में लड़का और लड़की का भेद कम होते हुए देख कर लगा सकते हैं। लड़कियां लड़कों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं।

वहीं दूसरी तरफ उच्च कोटि स्तर पर भी लड़कियों ने अपने पद पर काबिज होने में ना सिर्फ मेहनत बल्कि उस पद पर काबिज होकर माता-पिता सहित देशभर का भी नाम रोशन किया है।

सर्वे में खुलासा : किसी क्षेत्र में कम नहीं है लड़कों से लड़कियां, ड्राइविंग में पुरुषों को महिलाओं ने पछाड़ा

अगर हम यह कहें कि लड़कियां लड़कों से कम नहीं है तो यह बिल्कुल भी गलत नहीं होगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि हर क्षेत्र में अब लड़कियां भी अपना दमखम दिखा रही हैं चाहे वह कार्यालय हो या फिर अन्य क्षेत्र।

वैसे तो आपने अक्सर देखा होगा कि पुरुष अल्कोहल पीने के बाद यातायात के नियम तोड़ने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हैं। इसके बावजूद अक्सर पुरुष वर्ग को सोसायटी द्वारा ड्राइविंग के लिए सबसे उत्तम जरिया माना जाता है,

खासकर जब बात लड़के और लड़कियों द्वारा की जाने वाली ड्राइविंग की हो। वैसे तो हम कहते हैं कि पुरुष को गाड़ी ढंग से चलाने में सक्षम होते है, परंतु रिसर्च के नतीजों के मुताबिक यह बात आप गलत साबित हो रही है। रिसर्च के नतीजे बताते हैं कि महिला किसी भी मर्द के मुकाबले काफी सही ढंग से वाहन ड्राइव कर सकती हैं।

सर्वे में बताई लड़कियों की ड्राइविंग की असल सच्चाई

अक्सर ड्राइव के मामले में महिलाओं को ही सुनना पड़ता है लेकिन यह अध्ययन आपके इस भ्रम को दूर कर देगा कि महिलाएं सही से गाड़ी नहीं चला पाती हैं। दरअसल यह उपेक्षित नज़रिया घर, दफ्तर के साथ ही अब सड़कों पर भी उतर आया है। तभी तो किसी भी कार या स्कूटी चलाती हुई महिला के बारे में लोग यही धारणा रखते है कि वह कभी भी ट्रैफिक रूल तोड़ सकती है।

पुरुष के मुकाबले महिलाओं में ज़्यादा काबिलियत

शोधकर्ताओं की माने तो महिलाओं के बजाए युवा लड़के और बातूनी लोगों के वाहन चलाते समय इधर उधर ध्यान भटकने का ज्यादा खतरा रहता है। और हां, यह बात हम नहीं बल्कि नॉर्वे के इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक्स के शोधकर्ताओं ने कही हैं। यह अनोखा शोध फ्रंटियर्स इन फिजियोलॉजी नामक शोध पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। जवान लड़कों के गाड़ी चलाते समय भटकने के सबसे ज्यादा चांसेज रहते हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

1 week ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago