कोरोनावायरस के संक्रमण ने तो हर क्षेत्र में उथल पुथल मचा कर रख दिया है। तभी तो अब मौसम के मिजाज भी बदले बदले नजर आते हैं। कोरोनावायरस का संक्रमण कम होने का नाम ले रहा है ना ही गर्मी।
दिन प्रतिदिन जहां लोग उम्मीद कर रहे हैं कि गर्मी से निजात मिलेगी लेकिन गर्मी है कि कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। सितंबर का महीना भी खत्म होने की कगार पर खड़ा है।

ऐसे में मानसून का आखिरी महीना सितंबर उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। पिछले 10 साल में ऐसा चौथी बार है, जब सितंबर में मॉनसून सबसे कम बरसा है। 1 से 22 सितंबर तक प्रदेश में औसतन 21.9 मिमी. बारिश हुई है
, जो सामान्य से 68% कम है। इस अवधि में 68.9 मिमी. बारिश सामान्य मानी जाती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अब इस माह में बड़ी बारिश की उम्मीद बहुत कम ही हैं, क्योंकि मानसून की सक्रियता अधिक नहीं है।
23 सितंबर को कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। यह सीजन की आखिरी बारिश हो सकती हो सकती है। सितंबर के आखिरी सप्ताह में मानसून हरियाणा से विदाई ले लेगा। भारतीय मौसम विभाग के चंडीगढ़ सेंटर के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल के अनुसार, सितंबर में कम बारिश हुई है, जबकि पूरे मॉनसून सीजन को देखें तो सामान्य बारिश हुई है।
करीब 90% मानसून बरस चुका है। 1 जून से शुरू हुए मॉनसून सीजन में 22 सितंबर तक 373.1 मिमी. बरसात हुई है, जो सामान्य से 13% कम है। इस अवधि में 428.9 मिमी. बारिश सामान्य मानी जाती है। कुल मिलाकर पिछले 10 सालों में मानसून की बारिश सबसे अच्छी मानी जा रही है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सितंबर में कम बारिश का बड़ा कारण मानसून की सक्रियता कम होना है। उधर मानसून के कारण गर्मी से हाल बेहाल है। सूरज की तपिश के कारण अभी भी लोगों का घर से बाहर निकलना मुहाल हो गया है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…