Categories: Government

कृषि संबंधी विधेयकों को लेकर कुछ लोग किसानों को कर रहे है गुमराह : राव इन्द्रजीत

चण्डीगढ़ -केन्द्रीय योजना, सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्य मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह ने कहा कि कृषि संबंधी विधेयकों को लेकर कुछ लोग किसानों को गुमराह कर रहे हैं, लेकिन अध्यादेशों से किसानों को लाभ होगा।

किसी भी कीमत पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को खत्म नहीं किया जाएगा।
उन्होंने यह बात आज रेवाड़ी में हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस के अवसर पर प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी राव तुलाराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण व स्मारक स्थल पर शहीदों को श्रद्धाजंलि अर्पित करने के बाद बातचीत के दौरान कही।

राव इन्द्रजीत सिंह ने कहा कि कृषि संबंधित विधेयकों के तहत जो लोग गलतफहमी का शिकार हो रहे हैं उन्हें भी जल्द ही समझा दिया जाएगा।

कृषि संबंधी विधेयकों को लेकर कुछ लोग किसानों को कर रहे है गुमराह : राव इन्द्रजीत


प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महान स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम की शहादत को स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि शहीद किसी एक जाति विशेष के नहीं बल्कि सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। हमें इनकी कुर्बानियों एवं बलिदानों से प्रेरणा लेते हुए देश सेवा करनी चाहिए।


उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि उनकी रगों में भी शहीदों का खून दौड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्राचीन समय से ही योद्धाओं, देशभक्तों और रणबांकुरों की धरती रही है। हरियाणा का इतिहास शहीदों एवं वीरों की शौर्य और वीरता से भरा हुआ है।

उन्होंने कहा कि यदि हम इस प्रदेश की सैन्य परम्परा पर नजर डालें तो पता चलता है कि देश की आजादी के बाद 1962, 1965 व 1971 के युद्धों में इस छोटे से प्रदेश के वीरों की वीरता की कहानी अवर्णनीय हैं तथा मैं देश के ऐसे ज्ञात व अज्ञात शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उन्हें नमन् करता हूं,

जिनकी कुर्बानी की बदौलत आज हम आजादी की खुली हवा में सुख की सांस ले रहे हैं।
सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने भी शहीदों को नमन किया। इस मौके पर डा. बनवारी लाल ने कहा कि शहीद किसी एक जाति विशेष के लिए नहीं बल्कि सभी के लिए प्ररेणा स्त्रोत हैं। उन्होंने कहा कि हमें उनके द्वारा बताए गए पदचिन्हों पर चलते हुए देशप्रेम व भाईचारे की परम्परा को कायम रखना चाहिए।

सहकारिता मंत्री ने कहा कि मैं देश के ऐसे ज्ञात व अज्ञात शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उन्हें नमन् करता हूं, जिनकी कुर्बानी की बदौलत आज हम आजादी की खुली हवा में सुख की सांस ले रहे हैं।


सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने भी रेवाड़ी में पहुंचकर शहीद राव तुलाराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए कहा कि शहीद हमारे लिए हमेशा प्रेरणा स्त्रोत रहेंगे।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago