HomeUncategorizedफरीदाबाद में 20 दिन में पकड़ी गई, 20 लाख रुपये की बिजली...

फरीदाबाद में 20 दिन में पकड़ी गई, 20 लाख रुपये की बिजली चोरी

Published on

फरीदाबाद में कोरोना के साथ – साथ चोरी के मामले भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यह मामला कार, गहने चोरी का नहीं बल्कि बिजली चोरी का है। दरअसल, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से बिजली चोरों की धड़पकड़ लगातार जारी है। एनआईटी चार सब डिवीजन में पिछले 20 दिनों में करीब 20 बिजली चोरी के मामले पकड़े गए हैं।

एनआईटी एरिया में बहुत सी अवैध कॉलोनियां भी हैं और इसमें सबसे अधिक लोग मुख्य लाइन पर कटिया डाल कर बिजली चोरी करते हैं। विभाग ने इन पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। समय पर जुर्माना नहीं भरने पर बिजली एवं सिंचाई थाने में मामला दर्ज करवाया जाएगा।

फरीदाबाद में 20 दिन में पकड़ी गई, 20 लाख रुपये की बिजली चोरी

पहचान फरीदाबाद अपने पाठकों के लिए लगातार नई – नई जानकरियां लेकर आता रहता है। ख़बरों के मुताबिक, बिजली विभाग ने सितंबर माह से अब तक 20 बिजली चोरी के मामले पकड़े हैं। जो लोग पकड़े गए हैं उनमें 60 प्रतिशत लोगों के पास मीटर नहीं है। एनआईटी चार सब डिवीजन एसडीओ के मुताबिक लोग विभाग में मीटर लगवाने के लिए आवेदन नहीं करते हैं, क्योंकि मीटर लगवाएंगे तो बिल आएगा और भरना पड़ेगा।

फरीदाबाद में 20 दिन में पकड़ी गई, 20 लाख रुपये की बिजली चोरी

बिजली चोरी के मामले लगातार सामने आते जा रहे हैं। जो लोग पकड़े गए हैं उनमें करीब 40 प्रतिशत लोग ऐसे हैं, जिन्होंने मीटर लगवाया हुआ है। इसके बावजूद वह लोग बाईपास करके बिजली चोरी करते हैं। विभाग ऐसे लोगों के खिलाफ काफी सख्त है।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this