पानी को तरस रहे 1200 परिवार, कुछ तो हल निकालो सरकार।

पानी की दिक्कत फरीदाबाद निवासी अनंत काल से झेलते ही आये हैं। पीने का साफ़ और स्वच्छ पानी हर व्यक्ति का अधिकार है फिर भी पानी की किल्लत के विषय में सरकार कभी गंभीरता से विचार नहीं करती। फ्रेंड्स कॉलोनी में पिछले 17 दिन से पानी की सप्लाई बंद है जिसका कारण बताया जा रहा है कि जिस ट्यूबवेल से इस इलाके का पानी सप्लाई किया जाता था दरअसल वो ट्यूबवेल ही ख़राब है।

बता दें कि कॉलोनी में 7 ट्यूबवेल लगाए गए हैं जिसमें से मात्र 4 ही ट्यूबवेल काम करते हैं और अन्य ट्यूबवेल खराब पड़े हैं। गंभीरता का विषय यह है कि कॉलोनी में 1200 परिवार पल रहे हैं जिनको पानी की इस दिक्कत के चलते दर-दर भटकना पद रहा है।

पानी को तरस रहे 1200 परिवार, कुछ तो हल निकालो सरकार।

इतना ही नहीं, निगम के अधिकारियों का लापरवाह रवैया लोगों की इस परेशानी को और बढ़ा रहा है। यहाँ रह रहे लोगों की मानें तो सैक्टर 21-ए स्थित बूस्टर से सप्लाई होने वाले पानी का प्रेशर बहुत ही काम रहता है जिसके कारण पीछे से पानी छोड़ा तो जाता है पर कॉलोनी के लोगों तक पहुँचता ही नहीं।

स्थानीय निवासी कुछ रुपये इक्कठे करके रोज़ाना 600 रुपये का एक पानी का टैंकर मंगवाते जिससे यहाँ के लोग पानी की आपूर्ति से लड़ पाते हैं। पर सवाल यह उठता है कि यहां रह रहे लोग इतने सक्षम नहीं कि रोज़ का 600 रुपये पानी के टैंकर में खर्च कर सकें। स्थानीय निवासी मजदूरी म्हणत करके अपना घर चलने वाले लोग हैं जिनके लिए 1 दिन का 600 रुपये महीने भर का बजट हिला देता है। पूछने पर इनमें से एक व्यक्ति ने बताया कि यह लोग पहले भी कई बार पानी की इस समस्या को लेकर नगर निगम के अधिकारियों के पास गए हैं पर फिर भी इनकी समस्या का अभी तक कोई समाधान नहीं निकाला गया है।

नगर निगम के एक्सईएन ओ.पी. कर्दम का इस समस्या को ले कर यह कि गर्मी के कारण पानी की मांग सप्लाई से अधिक है और यही वजह है कि स्थानीय निवासियों को भरपूर पानी नहीं मिल पा रहा। सम्बंधित कर्मचारी भेज कर समस्या का जल्द ही हल निकाला जायेगा और लोगों की परेशानी दूर की जाएगी।

Written By- MITASHA BANGA

Om Sethi

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago