गजब: इस घड़ी में 11 बजे के बाद सीधे 1 बजता है, कभी नहीं बजते हैं 12:00 !!

इस घड़ी में कभी नहीं बजते हैं 12, 11 बजे के बाद सीधे 1 बजता है। जी हां, है ऐसा ही, अब आप सोच रहे होंगे कि भाई 12 क्यों नहीं बजते हैं। क्या, 12 बजे का समय या फिर 12 नंबर यहां अपशकुन होता है क्या। क्या है यहां की सच्चाई आपको बताते हैं, बस आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ते जाइए।

वैसे देखा जाए तो इस दुनिया में बहुत सी ऐसी अजीब चीजें है जिनके बारे में हम नहीं जानते, नहीं सोचते और नहीं समझते हैं। वैसे देख जाए तो कुछ चीजों को देखकर तो हमारा दिमाग भी काम करना बंद कर देता है, या फिर यूं मानकर चलिए कि दिमांग भी हिल जाता है।

गजब: इस घड़ी में 11 बजे के बाद सीधे 1 बजता है, कभी नहीं बजते हैं 12:00 !!

चलिए अब आपको ऐसी जगह के बारे में बताएं जहां घड़ी में 12 नहीं बजते हैं। जी हां, ये सही है। दुनिया में ऐसी एक घड़ी है जिसमे कभी 12 नहीं बजते हैं। आपको बता दें कि ये घड़ी स्विटजरलैंड के सोलोथर्न शहर में है।

इस शहर के टाउन स्क्वेयर पर एक घड़ी लगी है और इस घड़ी में घंटे के हिसाब से केवल और केवल 11 ही अंक हैं 12 अंक यानी 12 नंबर इसमें से गायब है। वैसे यहां पर बहुत सारी घड़ियां हैं जिनमे 12 नहीं बजते हैं।

इस शहर की एक सबसे बड़ी खासियत है जो ये कि यहां के लोगों को 11 नंबर से बहुत लगाव है। अब यहां की जो भी चीजें आप देखेंगे सबको 11 नंबर के तौर पर ही डिजाइन किया गया है। इन्ही में घड़ी भी शामिल है। यहाँ संग्रहालय और टावर भी 11 नंबर के ही हैं।

केवल यही नहीं यहाँ के सेंट उर्सूस के मुख्य चर्च में भी 11 नंबर का महत्व दिखाई देता है। यह चर्च 11 साल पहले बनकर तैयार हुआ था और यहां तीन सीढ़ियों का सेट है। वहीं हर सेट में 11 पंक्तियां हैं और 11 दरवाजे और 11 घंटियां भी हैं।

यानी कुल मिलाकर 11 अंक से लगाव हो सकता है, लेकिन इतना लगाव हो सकता है कि यहां पर हर चीज़ अंक 11 के मार्फत चलती है, इस तरह का लगाव बड़ा ही दिलचस्प है। और कहा जाता है कि इसी के चलते यहां सिर्फ 11 बजते हैं और उसके तुरंत बाद 12 नहीं बल्की सीधे 1 बजता है। खैर ये ख़बर सुनकर आपको क्या महसूस हुआ कमेंट ज़रूर कीजिए।

Pehchan Media

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago