Categories: Politics

हरियाणा के नेताओं से खत्म हुआ भरोसा, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में हरियाणा आउट

राजनीतिक पार्टी एक ऐसा क्षेत्र है, जहां राजनीतिक हालात और आमजन के बलबूते पर किसी को भी बाहर किया जा सकता है और कोई भी कभी भी बिना जानकारी पार्टी में दाखिल हो सकता है।

अगर यकीन नहीं होता तो एक बार भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची उठाकर देख लीजिए जहां हरियाणा का नामोनिशान तक नहीं है।

हरियाणा के नेताओं से खत्म हुआ भरोसा, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में हरियाणा आउट

8 महीने पूर्ण रूप से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं कार्यभार संभालने के बाद आज जेपी नड्डा ने भाजपा की नई कार्यकारिणी की सूची जारी की। शीर्ष भाजपा सूत्रों के मुताबिक, इस टीम से प्रमुख सुधार की उम्मीद है, इसके जरिए राज्यों का प्रतिनिधित्व किया जाएगा।

नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में महिलाओं और युवाओं को अवसर दिया गया है। वही सबसे हैरान कर देने वाली काश है कि इस सूची में हरियाणा राज्य के किसी भी नेता को कोई जगह नहीं मिल पाई है।

नहीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची के मुताबिक कई नए चेहरों को मौका मिला तो उन्हें कई दिग्गज नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है इन दिग्गज नेताओं में नेता राम माधव और अनिल जैन भी शामिल है।

वही नई सूची के अनुसार मुरलीधर राव भी कार्यकारिणी सूची में अपना नाम दर्ज कराने में असमर्थ साबित हुए हैं। जारी सूची के मुताबिक सीटी रवि और तरुण चुग नए महासचिव बनाए गए हैं।

तेजस्वी सूर्या को बीजेवाईएम का अध्यक्ष बनाया गया


कर्नाटक से सांसद तेजस्वी सूर्या को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। तेजस्वी ने पूनम महाजन का स्थान लिया है। वहीं तेलंगाना से पूर्व भाजपा अध्यक्ष डॉ. के लक्ष्मण को ओबीसी मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। उत्तर प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष और मध्यप्रदेश के मंदसौर से सांसद सुधीर गुप्ता को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।

नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 12 लोगों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसमें झारखंड से दो नेताओं को जगह मिली है जबकि अन्य राज्यों से एक-एक लोगों को ही जगह मिली है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और सांसद अन्नपूर्णा देवी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। पंजाब के अमृतसर से तरुण चुग को प्रमोशन मिला है। तरुण पहले राष्ट्रीय सचिव थे, उन्हें अब राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। तरुण फिलहाल अंडमान निकोबार के प्रभारी हैं।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago