Categories: FaridabadGovernment

गणित प्रवक्ता गजराज नागर का विद्यालय में विदाई समारोह

तिगांव निवासी गणित प्रवक्ता गजराज सिंह नागर का आज राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विदाई समारोह हुआ। जिसमें साथियों ने उनके सुखद भविष्य एवं आरोग्यपूर्ण जीवन की कामना की।

गजराज सिंह नागर की सेवानिवृत्ति 31 मार्च 2020 को हो गई थी परन्तु कोरोना काल के कारण विदाई समारोह अब हुआ है। गणित विषय पढ़ाने वाले श्री नागर का विद्यालय के सर्वांगीण विकास में भी विशेष सहयोग माना जाता है।

गणित प्रवक्ता गजराज नागर का विद्यालय में विदाई समारोह

उन्हें विद्यालय के भवन निर्माण एवं देखरेख और अपने विषय के प्रति उनके लगाव के लिए सभी ने सराहना दी। इस अवसर पर प्राचार्य उर्मिला रानी साहु व अन्य ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर सीमा नागर, पं राममूर्ति शर्मा, मास्टर छिद्दामल रावत, रिटायर्ड प्रिंसिपल सुशील चंद यादव, नवाब सिंह यादव, मास्टर रतीचंद नागर, प्रकाशवीर भड़ाना, केहरी सिंह बिधूड़ी, चंद्रमल भड़ाना, मास्टर धर्मबीर नागर, लाल सिंह, ज्ञानेंद्र नागर सरपंच, प्रताप नागर पूर्व सरपंच आदि विशिष्ट व्यक्ति मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन हिंदी प्रवक्ता सुखविन्द्र गौड ने किया।

deepika gaur

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

3 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago