अनिल अंबानी की माली हालत हो गयी बेहद खराब, बीवी के गहने बेचकर भर रहे हैं वकील की फीस

अनिल अंबानी की माली हालत हो गयी बेहद खराब, बीवी के गहने बेचकर भर रहे हैं वकील की फीस :- कभी देश के सबसे अमीर कारोबारियों मे से एक अनिल अंबानी के आज वकीलों को देने के लिए पैसे नहीं है। देश के सबसे अमीर व्‍यक्ति मुकेश अंबानी के छोटे भाई और कभी देश के शीर्ष उद्योगपतियों में शामिल रहे अनिल अंबानी की आर्थिक हालत कितनी खराब है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वकीलों की फीच चुकाने के लिए उन्‍हें अपने गहने बेचने पड़ रहे हैं।

यूके की एक अदालत को अपनी दयनीय स्थिति के बारे में बताते हुए अनिल ने कहा कि वह एक साधारण जीवन जी रहे हैं। उनके पास सिर्फ एक कार इस्तेमाल करते है। एक समय अरबपति रहे अनिल इस समय तीन चीनी बैंकों द्वारा किये गये यूके की अदालत में मुकदमे सामना कर रहे हैं।

अनिल अंबानी की माली हालत हो गयी बेहद खराब, बीवी के गहने बेचकर भर रहे हैं वकील की फीस

अनिल अंबानी विडियो कांफ्रेंस के जरिए कोर्ट में पेश हुए थे। वह चीनी बैंकों का कर्ज नहीं चुका पाने के लिए मुकदमा झेल रहे हैं। उनसे तीन घंटे तक सवाल जवाब किए गए। अंबानी ने कोर्ट को बताया कि इस साल जनवरी से जून तक के बीच में 9.9 करोड रुपए के गहने बेच चुके हैं। उनके पास अब कोई क़ीमती सामान नहीं है।

यूके हाई कोर्ट ने 22 मई, 2020 को अंबानी से कहा था कि वो चीन के तीन बैंकों को 12 जून, 2020 तक 71,69,17,681 डॉलर (करीब 5,281 करोड़ रुपये) कर्ज की रकम और 50,000 पाउंड (करीब 7 करोड़ रुपये) बतौर कानूनी खर्च के रूप में भुगतान करें। फिर 15 जून को इंडस्ट्रियल ऐंड कमर्शल बैंक ऑफ चाइना की अगुआई में चीनी बैंकों ने अनिल अंबानी की संपत्तियों का खुलासा करने की मांग की।

आपको बता दे कि कभी अनिल अंबानी दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति हुआ करते थे लेकिन 12 सालों में ऐसा भी हो जाएगा ये कभी खुद अनिल अंबानी ने नहीं सोचा था। इन सालों में काफी कुछ ऐसा हुआ कि एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के भाई ने लंदन की एक अदालत में गरीबी का हवाला देते हुए दावा किया कि उनके पास कोई संपत्ति नहीं है।

अंबानी बंधुओं में विभाजन के बाद टेलीकॉम, बिजली उत्पादन, वित्तीय सेवा कारोबार संभालने वाले अनिल के सारे कारोबार कर्ज में डूब गए, जिनमें कई दिवालिया कार्यवाई से गुजर रहे हैं।

वहीं 2005 में विरासत में पिता से मिली संपत्ति का बंटवारा होने के बाद मुकेश-अनिल अंबानी लगभग बराबरी पर थे। 2007 में अनिल के पास 45 अरब और मुकेश अंबानी की संपत्ति करीब 49 अरब डॉलर थी।

तब फोर्ब्स के साल 2008 वाली लिस्ट में 42 अरब डॉलर के साथ अनिल अंबानी दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति थे। लेकिन फिर वक्त का पहिया ऐसा घूमा कि आज फोर्ब्स की लिस्ट में एक ही अंबानी का नाम है।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago