प्राइवेट स्कूलों को मात देंगे ये सरकारी स्कूल, जानें किन गांवों में खुलेंगे ये स्कूल

सरकारी स्कूलों को प्राइवेट जितना अच्छा और सुविधाजनक बनाने के लिए सरकार ने काम करना शुरू कर दिया है। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पीने के स्वच्छ पानी से लेकर क्लास में स्मार्ट बोर्ड तक उपलब्ध करवाए गए हैं। दिल्ली सरकार के प्रयासों से हरियाणा सरकार ने भी सबक लिया और हरियाणा में भी अब सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए काम शुरू कर दिया है।

प्राइवेट स्कूलों को मात देंगे ये सरकारी स्कूल, जानें किन गांवों में खुलेंगे ये स्कूल

जिले के 9 गांवों के सरकारी स्कूलों को सवारने की दिशा में कदम उठाये जा रहे हैं। डिस्ट्रिक्ट रूरल डेवलपमेंट अथॉरिटी स्कूलों को सवारेंगे। इसके लिए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रितु चौधरी से सर्वे किया जा रहा है। 9 गांवों में तिगांव, फत्तुपुरा, सद्पुरा, बुआपुर, ढहकौला, कावरा, कबूलपुर, शाहबाद और ,महमूदपुर के स्कूल शामिल हैं।

इन स्कूलों में पीने का साफ़ पानी, शौचालय जैसी और भी कई सुविधाएं सरकार द्वारा स्कूलों में शुरू करवाई जाएंगी। साथ ही इनमें पहले से 5वीं और 8वीं कक्षा तक के स्कूलों को शामिल किया जायेगा, जिनमें जाने के लिए रास्ते और चारदीवारी नहीं हैं और जलभराव होता है।

इन कार्यों के लिए 9 लाख रुपये से अधिक की ग्रांट आयी है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने तेजी से काम शुरू कर दिया है। जल्द ही इन सरकारी स्कूलों का हुलिया बदला जायेगा। 5वीं और 8वीं कक्षा तक के बच्चों के लिए स्कूल जाना अब और भी आनंददायक और मौज भरा होने वाला है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago