हरियाणा में हर एक घंटे में जा रही एक कोरोना मरीज़ की जान, जानिये क्या है आकड़ा

महामारी कोरोना अपना विकराल रूप धारण कर चुकी है। कोरोना वायरस अपनी जड़ों को बहुत मजबूत कर चुका है। प्रदेश में कल 1689 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। जबकि 2554 मरीज ठीक हो गए। हरियाणा में कल 18 और मरीजों की मौत हो गई है। फरीदाबाद में एक, गुरुग्राम में दो, अंबाला में दो, करनाल में दो, हिसार में  दो, पलवल में एक, पंचकूला में दो, भिवानी में एक, यमुनानगर में एक, जींद में तीन व चरखीदादरी में एक मरीज की संक्रमण से मौत हो गई है।

जिस प्रकार लगातार आकड़ा बढ़ता जा रहा है, उस हिसाब से हर घंटे प्रदेश में एक कोरोना मरीज़ की मौत हो रही है। मरीजों की संख्या कल तक 122267 पहुंच गई थी। जबकि मरने वालों का कुल आंकड़ा 1291 हो गया था। अभी 359 मरीजों की हालत ज्यादा नाजुक बनी हुई है।

हरियाणा में हर एक घंटे में जा रही एक कोरोना मरीज़ की जान, जानिये क्या है आकड़ा

प्रदेश का फरीदाबाद जिला सबसे अधिक कोरोना मरीज़ों वाला बना हुआ है। सूबे में रिकवरी रेट 84.92 प्रतिशत पहुंच गई है। जबकि संक्रमण की दर 6.72 प्रतिशत है। प्रदेश में स्वास्थ्य महकमे ने 136630 मरीजों को मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा गया है। जबकि 6544 संदिग्ध मरीजों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है।

लोगों के ज़हन से कोरोना का डर समाप्त हो गया है। कल के हिसाब सेपिछले 24 घंटे में फरीदाबाद में 195,  गुरुग्राम में 273,  सोनीपत में 80, रेवाड़ी में 72, अंबाला में 70, रोहतक में 103, पानीपत में 47,  करनाल में 84,  हिसार में 148,  पलवल में 24, पंचकूला में 113,  महेंद्रगढ़ में 81,  झज्जर में 55, भिवानी में 24, कुरुक्षेत्र में 29, नूंह में 12, सिरसा में 66, यमुनानगर में 87, फतेहाबाद में 49,  कैथल में 33, जींद में 33 व चरखीदादरी में 11 नए मरीज सामने आए हैं। 

Om Sethi

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago