होम मिनिस्टर स्क्वायड का होगा गठन, हरियाणा में नहीं बख्शें जाएंगे अपराधी

गृह मंत्री अनिल विज ने राज्य में बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश में सीएम फ्लाइंग की तर्ज पर अब HM स्क्वायड का गठन किया जायेगा। जिसके गठन का आदेश स्वयं खुद गृह मंत्री अनिल विज ने दिया है।

गृह मंत्री ने बताया कि संगीन अपराधों के साथ साथ यह मुहीम भू माफिया, माफिया, बजरी माफिया, शराब माफिया या फिर ऑर्गेनाइज क्राइम को रोकने के लिए निकाली जा रही है। अपराधों पर नकेल कसने के लिए यह स्क्वायड बनाया जा रहा है।

होम मिनिस्टर स्क्वायड का होगा गठन, हरियाणा में नहीं बख्शें जाएंगे अपराधी

NDA के अकाली दल से गठबंधन टूटने पर भी विज ने बयान दिया है। विज ने कहा कि यह बहुत पुराना गठबंधन है जो किसी गलतफहमी के कारण टूटा है, यह गलतफहमी जल्द से जल्द दूर कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इसके बारे में स्पष्ट रूप से कह दिया है कि किसानों को एमएसपी मिलता रहेगा और मंडी व्यवस्था में भी कोई बदलाव नही आएगा।

कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला के बयान पर भी विज ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सुरजेवाला को हर चीज टूटने में जीत नजर आती है लेकिन मोदी सरकार हर चीज को जोड़ने में विश्वास रखती है। बहरहाल सरकार द्वारा अपराधों को रोकने के लिए बनाई जा रही नीतियों की सब सराहना कर रहे हैं।

विज का मानना है कि इस युक्ति से राज्य का विकास प्रखर तरीके से हो पाएगा। आपको बता दें कि हरियाणा में आए दिन अपराधों की संख्या में इजाफा हो रहा है। किसी ने जमीन पर कब्जा किया है तो कहीं पर दिन दहाड़े लोगों को मौत के घाट उतार दिया जा रहा है।

इन बढ़ते मामलों का संज्ञान लेते हुए विज द्वारा यह फैसला लिया गया है। देखना होगा कि अपराधों को रोकने के लिए बनाई गई इन नीतियों से क्राइम कम होगा या नहीं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago