Categories: Politics

किसान ही नहीं भाजपा ने मजदूरों के हकों पर भी कुठाराघात किया : नीरज शर्मा

किसान ही नहीं भाजपा ने मजदूरों के हकों पर भी कुठाराघात किया जा रहा है कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने कहा है कि भाजपा सरकार किसानों के साथ मजदूर विरोधी भी है। राज्य सभा में जो नए बिल पास होते ही कांग्रेस सरकार पर हमलवार हो गई है। अभी किसान क्रांति ने राजनीति को अलग मोड़ पर खड़ा कर दिया।

तीन कृषि विधेयकों के साथ ही भाजपा ने संसद में नए श्रम विधेयक को भी पारित करा लिया है। इसमें कांग्रेस द्वारा श्रमिक हित में बनाए गए श्रम कानूनों को बदल दिया गया है।

किसान ही नहीं भाजपा ने मजदूरों के हकों पर भी कुठाराघात किया : नीरज शर्मा

अब मजदूर 60 दिन का नोटिस दिए बिना हड़ताल नहीं कर सकता। इसके अलावा जब तक किसी भी ट्रिब्यूनल में मजदूर या मजदूरों का मामला लंबित होगा, तब तक उस पर हड़ताल नहीं की जा सकती। कंपनी या फैक्ट्री मालिक सिर्फ उसी मजदूर संगठन की बात सुनेगा,

जिसमें कंपनी के 51 फीसद मजदूर सदस्य होंगे। बता दें, भाजपा सरकार ने संसद में तीन विधेयक पारित कराए हैं। इनमें इंडस्ट्रियल रिलेशन कोड बिल 2020,सोशल सिक्योरिटी कोड बिल 2020,हेल्थ एंड वर्किंग कंडीशन कोड बिल 2020 शामिल हैं।

विधायक नीरज शर्मा के अनुसार तीनों श्रम कानून पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने वाले हैं। शर्मा के अनुसार भाजपा सरकार ने जिस तरह किसानों के हितों के खिलाफ तीन काले कानून बनाए हैं,

उसी तरह मजदूरों का हक मारने के लिए भी तीन काले कानून बनाए हैं। इन बिलों का कांग्रेस विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि वे मजदूरों के बीच जाकर उन्हें इन काले कानूनों के बारे में जागरूक करेंगे। इसके लिए वे फैक्ट्रियों के समक्ष गेट मीटिंग करने की भी योजना बना रहे हैं।


deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago