Categories: Government

बिजली निगम से नहीं मिली कोई सहायता तो 30 हजार चंदा इकट्ठा कर बिजली चोरी पर लगाई लगाम

नगर निगम हो या बिजली निगम सरकारी दफ्तरों और अफसरों की लापरवाही की तस्वीरें आए दिन अखबारों की सुर्खियां बटोरी हुई दिखाई देती है। फिर भी ना तो विभाग और न हीं अधिकारी कुंभकरण की नींद से जागने को तैयार होते हैं।

ऐसे में परेशानी होती है वह होती है आमजन को। इतना ही नहीं कभी-कभी परेशानी इतनी बड़ी हो जाती है कि आमजन को स्वयं ही समस्या का समाधान निकालना पड़ता है।

ऐसा ही कुछ बसंतपुर कॉलोनी वासियों के साथ हुआ जहां बार-बार बिजली निगम अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी बिजली चोरी के मामले में कोई शिकायत अमल में नहीं लाई गई।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि बिजली निगम में कई बार बिजली चोरी के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर ट्रांसफर की फेसिंग के लिए गुहार लगाई गई। बावजूद किसी अधिकारियों ने एक नहीं सुनी।

परेशान होकर स्थानीय निवासियों ने 30 हजार चंदा एकत्र कर ट्रांसफर को लोहे की जाली से कवर कर दिया। जाली के अभाव में लंबे समय से बिजली कटौती होने से बसंतपुर कॉलोनी के लोगों में रोष पनप रहा था।

ट्रांसफर से बिजली भी चोरी हो रही थी। जिसके चलते ट्रांसफर पर लोड बढ़ रहा था। उधर बार बार शिकायत दर्ज करने के बावजूद किसी के कान में जूं तक नहीं रेंगती।

क्या कहते है स्थानीय निवासी

स्थानीय निवासी अखिलेश मिश्रा ने कहा कि बसंतपुर नाले के पास के ट्रांसफर से आसपास के लोग कुंडी कनेक्शन से बिजली चोरी कर रहे हैं। बिजली निगम के अधिकारी बिजली चोरी नहीं रोक पा रहे हैं। हमने ट्रांसफर को लोहे की जाली से कवर किया था कि चोरी रोकी जा सके।

वही संजू पांडेय ने बताया कि बिजली निगम उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली नहीं दे पा रहा, और बिजली चोरी रोकने पर ध्यान नहीं है। लोग आए दिन परेशान होते रहते हैं।

मुनेश सिंह ने कहा कि हम नियमित रूप से बिजली का बिल भरते हैं। फिर भी बिजली निगम हमारी समस्या के समाधान की तरफ ध्यान नहीं देता।

वहीं बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता नरेश कक्कड़ का कहना है कि मेरे पास बसंतपुर कॉलोनी में बिजली चोरी की शिकायत आई थी। जिसके बाद कार्यवाही भी की गई थी। एक बार से फिर निगम की टीम को भेजकर वास्तविक स्थिति का जायजा लिया जाएगा।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago