फरीदाबाद के यूट्यूबर साहिल चौधरी को SSR मामले में मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार। कंगना रनौत का भड़का गुस्सा

सुशांत सिंह राजपूत मामले में फरीदाबाद से कई एहम कड़ियाँ जुडी हुई हैं। दिवंगत अभिनेता सुशांत की बड़ी बहन रानी और उनके जीजा फरीदाबाद में ही रह रहे हैं। इतना ही नहीं सुशांत के जीजा ओ.पी सिंह फरीदाबाद के कमिशनर ऑफ़ पुलिस हैं। साथ ही सुशांत के पिता के.के सिंह भी इस वक्त अपनी बेटी रानी और दामाद ओ.पी सिंह के साथ ही उनके सेक्टर 21 स्थित निवास पर ही ठहरे हुए हैं। नीचे दी हुई तस्वीर साहिल के सेक्टर 17 फरीदाबाद स्थति घर की है।

फरीदाबाद के यूट्यूबर साहिल चौधरी को SSR मामले में मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार। कंगना रनौत का भड़का गुस्सा

फरीदाबाद कई मायनों में सुशांत के केस की गुत्थी सुलझाने में एहम साबित होने वाला है। हाल ही में साहिल चौधरी का नाम सामने आने से इस बात की एक बार फिर पुष्टि हुई है कि फरीदाबाद में सुशांत मामले से जुड़े कई राज़ हैं जिनका जल्द पता लगाया जायेगा। पहले आनंदी धवन पर बवाल और अब साहिल चौधरी की धड़पकड़ मुंबई पुलिस ने की।

गौर की बात ये है कि मुंबई पुलिस ने फरीदाबाद पुलिस को बिना किसी नोटिस या जानकारी के साहिल चौधरी को गिरफ्तार कर लिया और उसे अपने साथ मुंबई ले गयी। बता दें कि महाराष्ट्र पुलिस साहिल के खिलाफ साइबर क्राइम की एफआईआर को उसकी गिरफ्तारी की वजह बता रही है।

फरीदाबाद का साहिल चौधरी काफी एक्टिव यूट्यूबर है जो सुशांत सिंह राजपूत मामले पर शुरुवात से ही अपनी यूट्यूब वीडियो के माध्यम से जागरूकता फैलाने के सक्रिय प्रयास कर रहा था। हाल ही में इस घटना के बाद सोशल मीडिया में साहिल चौधरी को रिहा किए जाने की मांग चल रही है। इसी बीच बॉलिवुड ऐक्ट्रेस कंगना रनौत भी साहिल चौधरी के सपोर्ट में आ गई हैं।

साथ ही कंगना ने महाराष्ट्र सरकार पर सवाल उठाते हुए यह भी कहा कि पायल घोष ने अनुराग कश्यप के खिलाफ कई दिन पहले रेप का मामला दर्ज कराया है लेकिन वह आराम से घूम रहे हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago