सदी के सबसे बड़े मसीहा की तरह उभरे सोनू सूद। दुर्घटना में पैर गंवाने वाले शख्स को तौहफे में दी नयी टांग

महामारी के चलते पुरे देश में लगे लॉक-डाउन की स्थिति में गरीबों और ज़रूरतमंदों को किसी का सहारा था तो वो नाम है सोनू सूद। बॉलीवुड में भले ही नायक के रोल में सामने नहीं आये सोनू सूद पर असल जीवन में सदी के सबसे बड़े महानायक के रूप में सामने आये सोनू सूद ने जरूरतमंद लोगों की सहायता की और अब यह गरीब लोगों के मसीहा बन चुके हैं। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने पहले लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों को अपने घर पहुंचाया। इतना ही नहीं, आज भी मैसेज पर मदद को तत्पर रहते हैं सोनू।

सदी के सबसे बड़े मसीहा की तरह उभरे सोनू सूद। दुर्घटना में पैर गंवाने वाले शख्स को तौहफे में दी नयी टांग

दुर्घटना में पैर गंवाने वाले शख्स ने सोनू सूद को ट्वीट कर मांगी मदद। अभिनेता सोनू सूद सभी सोशल मीडिया साइट्स पर अक्सर एक्टिव रहते हैं और देश के जिस भी कोने से जो भी ज़रूरतमंद व्यक्ति सोनू को मदद की गुहार लगता है, सोनू उसकी जल्द से जल्द मदद भी करते हैं। हाल ही में, एक युवक ने अपनी आपबीती ट्वीटर पर शेयर की है।

एक शख्स ने ट्विटर पर सोनू सूद को टैग करते हुए अपनी परेशानी बताते हुए यह लिखा है कि उसने एक दुर्घटना के दौरान अपना एक पैर खो दिया था, उसके पास इतने पैसे नहीं है कि वह अपना ऑपरेशन करवा पाए। युवक ने बताया कि वह निर्धन परिवार से ताल्लुक रखता है। उसके माता-पिता दर्जी है। ऐसे में ऑपरेशन के लिए उसके पास पैसों का इंतजाम नहीं हो पाएगा।

युवक ने बताया कि एक्सीडेंट के चलते उसके घुटने के ऊपर से बायां पैर कट गया है। डॉक्टर ने कहा है कि आर्टिफिशियल पैर में ₹7 लाख रुपये तक का खर्चा आएगा।सोनू सूद ने ट्वीट करके लिखा कि “आपको इसी हफ्ते नया पैर मिलने जा रहा है। आप माता-पिता को बता दीजिए।” सोनू सूद की दरियादिली को देखकर लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago