Categories: Government

हरियाणा में उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने बजाया बिगुल, आचार संहिता लागू कर तारीख का किया ऐलान

वैश्विक महामारी के संक्रमण और किसान आंदोलन जैसे मुद्दे को दरकिनार कर अब हरियाणा में उपचुनाव मुद्दे की चर्चाएं जोरों शोरों से गूंज रही है। अब इस गूंज को और मजबूत करने के उद्देश्य से चुनाव आयोग ने उपचुनाव के लिए 3 नवंबर की तारीख घोषित कर दी है। 3 नवंबर को बरोदा सीट के लिए वोटिंग होगी।

इसके साथ ही चुनाव आयोग द्वारा 10 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया 9 अक्टूबर से शुरू होगी, जो 16 अक्टूबर तक चलेगी। चुनाव आयोग की घोषणा के बाद ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। 12 अप्रैल 2020 को बरोदा सीट से विधायक रहे श्रीकृष्ण हुड्डा का निधन हो गया था। वे 74 वर्ष के थे। हुड्डा 6 बार के विधायक थे। 2019 के चुनाव में पहलवान योगेश्वर दत्त को हराकर छठी बार विधानसभा पहुंचे थे।

13 चुनावों में विधानसभा सीट पर 5 बार काबिज हो चुकी है कांग्रेस

सोनीपत जिले की बरोदा विधानसभा सीट 1967 के चुनाव से है। अभी तक हुए 13 बार हुए चुनावों में इस विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा 5 बार कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। 2009 से लगातार कांग्रेस विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा तीन पर इस सीट से जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंचे थे। वे 2009, 2014 और 2019 में जीते थे।

कांग्रेस का गढ़ रही इस सीट के लिए होगी जबरदस्त टक्कर

चुनाव के मद्देनजर सत्ताधारी दल भाजपा-जजपा ने इस विधानसभा क्षेत्र के लिए सरकारी योजनाओं की झड़ी लगा रखी है। इसके बाद भी भाजपा-जजपा के लिए यहां चुनाव किसी चुनौती से कम नहीं है। कांग्रेस का गढ़ रही इस सीट पर कांटे की टक्कर होगी। 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने यहां से पहलवान योगेश्वर दत्त को चुनाव में उतारा था। श्रीकृष्ण हुड्डा ने योगेश्वर को महज 4840 वोट से हराया था। अब देखना यह भी विशेष रहेगा कि भाजपा और कांग्रेस किस उम्मीदवार को मैदान में उतारती है। जजपा पहले ही साफ कर चुकी है कि उपचुनाव में उनका भाजपा को पूरा समर्थन है लेकिन उम्मीदवार भाजपा का होगा।

चंडीगढ़ में सीएम मनोहर लाल खट्टर ने विधायकों संग की बैठक

बरोदा उपचुनाव के मद्देनजर हरियाणा के सीएम ने मंगलवार को चंडीगढ़ में भाजपा विधायकों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में चुनाव की रणनीति पर चर्चा हो सकती है। हालांकि विधायकों के कुछ अपने मुद्दे व विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े काम भी हैं, उन पर भी सीएम चर्चा करेंगे। इसके अलावा विधायकों की बरोदा उपचुनाव में प्रचार की ड्यूटी लग सकती है।

उधर, किसानों द्वारा जमकर हो रहा है बीजेपी – जेजेपी का विरोध प्रदर्शन

केंद्र सरकार द्वारा किसानों से जुड़े कृषि विधेयक संसद में पास कर दिए जाने के बाद प्रदेशभर में किसान भाजपा और जजपा का विरोध कर रहे हैं। इस विरोध के बीच चुनाव होना कहीं न कहीं भाजपा और जजपा दोनों के लिए कड़ी चुनौती है। ऐसे में दोनों पार्टियां चुनाव की क्या रणनीति बनाते हैं, यह भी देखने लायक होगी। बरोदा सीट किसान बाहुल्य सीट है।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago