Categories: Government

खिलाड़ियों के लिए खेल सामग्री तो दूर हरियाणा सरकार खेलने के लिए मैदान उपलब्ध कराने में भी असमर्थ

हरियाणा सरकार आए दिन खेलकूद और रोजगार जैसी प्रक्रियाओं पर बेहतर से बेहतर सुविधा देने का राग अलापने में मग्न रहती है। वही यह सुविधा देने की वास्तविक सच्चाई राग अलापने से कोसों दूर है।

जहां एक तरफ हरियाणा राज्य ने कई दिग्गज खिलाड़ियों और अभिनेताओं को देश को सौंपा है। वहीं यह राज्य खिलाड़ियों को मैदान सौंपने में भी नाकामयाब साबित हो रहा है।

पिछले कई सालों से हरियाणा सरकार ने हरियाणा राज्य के खिलाड़ियों को बेहतर और सर्वश्रेष्ठ सामग्री से लेकर मैदान उपलब्ध करवाने की बात कही थी लेकिन मनोहर सरकार के यह सारे दावे खोखले साबित हो रहे हैं।

कई सालों से हरियाणा के खिलाड़ी आशा भरी निगाहों से सरकार की ओर टकटकी लगाए इंतजार कर रहे हैं परंतु बदले में उन्हें निराशा ही हाथ लग रही है। ऐसे में सबसे दुर्भाग्य पूर्ण बात और क्या हो सकती है कि खिलाड़ियों को खेलने के लिए सामग्री तो दूर मैदान भी नसीब नहीं हो रहा।

खिलाड़ी कभी बिना संसाधन तो कभी किराए के संसाधन से अभ्यास करने को है मजबूर

ऐसा नहीं है कि यह हालात एकदम हुए है बल्कि जिले के खिलाडिय़ों के साथ यह परेशानी करीब कई साल से जारी है। खिलाड़ी कभी बिना संसाधनों के तो कभी किराए के संसाधनों से अभ्यास करने को मजबूर है। खुलकर व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाने से उन्हें अनुशासनहीनता का डर सताता है, लेकिन खिलाडिय़ों का यह दर्द तब और बढ़ जाता है जब नेता से लेकर अधिकारी वर्ग खिलाडिय़ों के प्रोत्साहन से जुड़े जुमले छोड़ते हुए दावा करते हैं कि उन्होंने खेलों में करोड़ों रुपए देकर जिले को सुपर पावर बना दिया है। हालांकि स्थानीय खेल विभाग की ओर से खिलाडिय़ों के खेल सामान की डिमांड निरंतर भेजी जाती है, लेकिन इंतजार है कि खत्म हो ही नहीं रहा है।

गांव के सरपंच के प्रति भी हरियाणा के युवाओं में पनप रहा हैै रोष

जिले के विभिन्न खेल केन्द्रों पर प्रतिदिन करीब दो हजार खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। पलवल के गांव असावता के बड़ी तादाद में युवा खिलाडिय़ों ने सरकार की खेल नीति को कोसते हुए गांव के सरपंच पर खेल से सबंन्धित सामग्री उपलब्ध नहीं करवाने का आरोप लगाया है। इस बात को लेकर गांव के युवाओ में सरपंच के प्रति काफी रोष व्याप्त है। युवाओं का कहना है कि उनके गांव से कई ऐसे युवा है कि जो विभिन्न खेलों में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मेडल हासिल कर चुके है। गांव में खेल से संबन्धित सामग्री व मैदान नहीं होने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसकी शिकायत भी वो कई बार सरपंच से लेकर बड़े अधिकारियों से कर चुके है, लेकिन बावजूद इसके उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

खिलाड़ी कभी बिना संसाधन तो कभी किराए के संसाधन से अभ्यास करने को है मजबूर

मौजूदा समय में यह हालात है कि ज्यादातर खिलाड़ी खुद अपना सामान लाते हैं, क्योंकि प्रतिदिन की खपत विभाग से पूरी नहीं होती। खेल के समय खिलाडिय़ों को ना तो सामान मिलता और ना ही खेल मैदान। हॉकी में ज्यादातर सामान के लिए एनजीओ एवं स्कूल पर निर्भर रहना पड़ता है। फुटबॉल में भी खिलाडिय़ों को अपने स्तर पर संसाधन उपलब्ध कराने की बात की जाती है। बास्केटबाल, कुश्ती, जिमनास्टिक व वालीबॉल में भी हालात बहुत ज्यादा सुखद नहीं है।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago