Homeइस हफ्ते मानसून की विदाई, जानिये गुलाबी ठंड कब देगी दस्तक

इस हफ्ते मानसून की विदाई, जानिये गुलाबी ठंड कब देगी दस्तक

Array

Published on

पिछले दिनों कश्मीर में सीज़न की पहली बर्फ़बारी हुई है। इस बर्फ़बारी का आदर जिले में भी देखने को मिला है। मौसम में ठंडक का एहसास होने लगा है। दक्षिण-पश्चिमी मानसून अपनी वापसी की सामान्य तिथि के 11 दिन बाद सोमवार को पश्चिमी राजस्थान और पंजाब के कुछ हिस्सों से वापस चला गया है। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दी है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इसी हफ्ते मानसून विदा ले लेगा। अगले दो से तीन दिन में राजस्थान एवं पंजाब के कुछ और हिस्सों तथा हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों से इसकी वापसी के लिए अनुकूल स्थितियां बन रही हैं।

इस हफ्ते मानसून की विदाई, जानिये गुलाबी ठंड कब देगी दस्तक

हर बारिश कोई न कोई याद छोड़ कर जाती है। इस मानसून फरीदाबाद की जनता ने फिरसे पानी भरी सड़के देखी हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों में उत्तर भारत के हिस्सों में मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है। देश में वर्षा का मौसम एक जून से शुरू होता है और 30 सितंबर तक चलता है। केरल में इस साल मानसून अपनी निर्धारित तिथि एक जून को पहुंचा। पूरे देश में यह 26 जून को पहुंचा।

इस हफ्ते मानसून की विदाई, जानिये गुलाबी ठंड कब देगी दस्तक

पानी से भरी सड़कों के साथ – साथ जिले वासियों ने सोसाइटियों में भी पानी भरा देखा है इस मानसून में। मानसून जहां उत्तर भारत से वापस जा रहा है, वहीं देश के अन्य हिस्सों में अभी बारिश जारी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार देश में 27 सितंबर तक सामान्य से नौ प्रतिशत अधिक बारिश हुई है।

Latest articles

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के...

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में...

More like this