शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने साईकिल रैली को दिखाई हरी झंडी, मनाया गया विश्व हृदय दिवस

हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने आज यमुनानगर में विश्व हृदय दिवस के अवसर पर एक साईकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसका उद्देश्य जन-साधारण में हृदय रोग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है।

साईकिल रैली का आयोजन डिम्पल सिनेमा कॉम्पलैक्स, यमुनानगर से मुकन्दलाल जिला नागरिक अस्पताल तक किया गया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री श्री कंवर पाल के साथ जिला के सिविल सर्जन, उप-सिविल सर्जन, चिकित्सा अधीक्षक सहित अन्य लोगों ने साईकिल रैली में भाग लिया तथा प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया।

शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने साईकिल रैली को दिखाई हरी झंडी, मनाया गया विश्व हृदय दिवस

शिक्षा मंत्री ने कहा कि विश्व हृदय दिवस हर वर्ष 29 सितम्बर को मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि साईकिल चलाना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक तो है ही साथ ही पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने में भी मदद मिलती है।

यदि हम रोजाना साईकिल चलाने को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लें तो हमारे स्वास्थ्य को सुधार हो सकता है।उन्होंने कहा कि साईकिल चलाने से हमारे शरीर के सभी अंग प्रयोग में आते हैं तथा पूरे शरीर में रक्त का प्रवाह होता है तथा हृदय पूर्ण रूप से कार्य करता है, जिसके कारण हृदय रोग होने का खतरा कम होता है और बहुत सी बीमारियों से बचा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि हमें स्वस्थ जीवन के लिए कोई ना कोई व्यायाम या योग का अभ्यास करना चाहिए तथा साईकिल चलाना सबसे सरल तथा उपयोगी व्यायाम है, जिससे सभी रोगों से दूर रहा जा सकता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago