अपने से 4 साल बड़ी नम्रता शिरोडकर को महेश बाबू दे बैठे थे दिल, मगर शादी के 3 साल बाद…

महेश बाबू एक ऐसे स्टार हैं जिनकी ना केवल एक्टिंग के लोग कायल हैं बल्कि उनका लुक भी लोगों को बहुत पसंद आता है। यहां तक कि लड़कियों के बीच उनकी फैन फॉलोइंग सबसे ज्यादा है। महेश बाबू साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरहिट हीरो माने जाते है।

महेश बाबू की रील लाइफ जितनी दिलचस्प है उतनी ही उनकी रियल लाइफ में भी कई दिलचस्प किस्से है। वहीं महेश बाबू की रियल लाइफ यानी लव स्टोरी की बात करें तो महेश बाबू ने बेहद ही अलग अंदाज में अपनी मोहब्बत को हासिल की थी। महेश ने बॉलीवुड एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर से 14 साल पहले शादी की थी।

अपने से 4 साल बड़ी नम्रता शिरोडकर को महेश बाबू दे बैठे थे दिल, मगर शादी के 3 साल बाद…

फिल्मों के अलावा महेश बाबू अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे। बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस से उन्हें पहली नजर में प्यार हो गया और फिर दोनों ने शादी कर ली।

दरअसल महेश बाबू से नम्रता शिरोडकर उम्र में चार साल बड़ी हैं। लेकिन दोनों के बीच प्यार इतना गहरा है कि कभी भी उम्र दोनों के बीच नहीं आई। इन दोनों ने 10 फरवरी, 2005 को शादी कर ली थी।

शादी की सेरेमनी बहुत प्राइवेट थी जिसमें कुछ करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए थे। बता दे कि नम्रता शिरोडकर ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर लिया था। इसके बाद उन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का रुख किया।

महेश बाबू के साथ ही उन्होंने अपनी पहली तेलुगू फिल्म साइन की थी। इस फिल्म का नाम था वामसी। फिल्म के मुहूर्त का मौका था। यहीं इन दोनों की मुलाकात हो गई।

पहली ही मुलाकात में दोनों का एक-दूसरे पर दिल आ गया। दोनों के बीच प्यार बहुत गहरा था कभी एक दूसरे से दूर होने के बारे में सोच भी नहीं सकते थे

लेकिन अचानक 3 साल बाद ऐसा हुआ जिससे कि मीडिया में खबर फैल गयी दोनों के बीच अनबन हो गयी है। और दोनों अलग अलग हो गए है। आखिर ऐसा क्यों हुआ, आज तक इसके बारे में खुलासा नहीं हो सका। हालांकि, उस दौरान नम्रता शिरोडकर बेटे गौतम को लेकर अपने परिवार के पास मुंबई चली गई थीं।

नम्रता और महेश बाबू के बीच प्यार इतना अधिक था कि दोनों इस दूरी को बर्दाश्त नहीं कर सके। ऐसे में एक बार फिर से दोनों एक-दूसरे के साथ हो गए और अपनी जिंदगी को इन्होंने आगे बढ़ाया। इसके बाद जब बेटी सितारा इस दुनिया में वर्ष 2012 में आई तो महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर के बीच का प्यार और मजबूत हो गया। आज इनका खुशहाल परिवार है और दोनों खुशी-खुशी अपने बच्चों के साथ जिंदगी बिता रहे हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago