रोमांस के राजा शाहरुख की बेटी को लोगों ने बोला काला, बदसूरत। पलट कर मिला यह जवाब

बॉलीवुड के रोमांस किंग शाहरुख़ खान की बेटी सुहाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सुहाना खान अक्सर अपनी फोटोज़ और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में सुहाना ने अपनी एक तस्वीर शेयर की जिसके बाद उनके रंग को लेकर यूजर्स ने मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, ट्रोलर्स ने अभद्र टिप्पड़ियां भी कमेंट करके दीं। जिसके बाद ट्रोलर्स को सुहाना खान ने अब मुंहतोड़ जवाब दिया है।

रोमांस के राजा शाहरुख की बेटी को लोगों ने बोला काला, बदसूरत। पलट कर मिला यह जवाब

अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर सुहाना ने एक तस्वीर शेयर की जिसमें वो धूप में खड़ी हैं। साथ ही इसी पोस्ट में उन्होंने ट्रोलर्स के लिए मुंहतोड़ सन्देश भी लिखा। सुहाना ने अपनी तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘अभी बहुत कुछ चल रहा है और यह उन मुद्दों में से एक है जिन्हें हमें ठीक करने की आवश्यकता है !! यह सिर्फ मेरे बारे में नहीं है, यह हर युवा लड़की और लड़के के बारे में है जो बिना किसी कारण के हीन भावना से ग्रस्त हो गए हैं। जब मैं 12 साल की थी तो मुझे लोगों द्वारा बताया गया है कि मेरी स्किन टोन के कारण मैं बदसूरत दिखती हूं।’

सुहाना यहीं नहीं रूकी उन्होंने आगे कहा, ‘ये टिप्पणी अक्सर भारत के लोग करते हैं जो कि दुख की बात है। हम सभी भारतीय हैं, जो मुख्य रूप से ब्राउन कलर के होते हैं। आप मेलेनिन से खुद को दूर करने की कितनी कोशिश करते हैं लेकिन नहीं कर सकते। अपने ही लोगों पर नफरत करने का मतलब है कि आप दर्द में हैं। मुझे दुख है कि अगर सोशल मीडिया, भारतीय मैचमेकिंग या यहां तक कि आपके खुद के परिवारों ने भी आपको आश्वस्त किया है कि आप 5 फुट 7 इंच हैं और सुंदर नहीं हैं। मैं 5 फुट 3 इंच की हूं, ब्राउन कलर की हूं लेकिन मैं इसके बाद भी बेहद खुश हूं और आपको भी होना चाहिए।’

मुद्दे की बात तो ये है कि लोगों की ऐसी मानसिकता सामाज को दूषित ही नहीं करती बल्कि लड़कियों से उनके मौलिक अधिकार भी छीनती है। कौन सुन्दर है कौन नहीं इसका फैसला लोगों के करने का विषय नहीं है। समाज में और भी बहुत परेशानियां हैं जिसके बारे में चर्चा होनी चाहिए पर क्यूंकि इन विषयों पर चर्चा न करके, लड़कियों को बदसूरत बताना ज़्यादा ज़रूरी समझा जा रहा है, ये भी किसी परेशानी से कम नहीं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago