बॉलीवुड के बादशाह अमिताभ बच्चन ने ट्वीटर पर अंग दान करने की घोषणा की।

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की दुनिया दीवानी है, इस बात में कोई शक नहीं है । उम्र के इस पड़ाव में भी स्मार्ट दिखने वाले बिग बी अक्सर चर्चा में रहते ही हैं। पर उनकी लेटेस्ट पोस्ट काफी सुर्खियां बटोरती हुई दिख रही हैं। अपनी लेटेस्ट पोस्ट में अमिताभ बच्चन ने ट्वीटर पर अंग दान करने की घोषणा की। उन्होंने ट्वीटर पर अपनी ट्वीट के ज़रिये ये जानकारी अपने फैंस और शुभचिंतकों के साथ सांझा की। उनकी इस पोस्ट पर फैंस तरह तरह के रिएक्शंस कमेंट के ज़रिये दे रहे हैं।

बॉलीवुड के बादशाह अमिताभ बच्चन ने ट्वीटर पर अंग दान करने की घोषणा की।

अपनी पोस्ट में अमिताभ ने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि ‘मैं एक शपथ ले चुका ऑर्गन डोनर हूँ। मैंने ये ग्रीन रिबन इसकी पवित्रता के लिए पहना हुआ है।’ आपको बता दें कि अपनी इस पोस्ट में बिग बी एक रॉयल ब्लू रंग के कोट पहने नज़र आये जिस पर ग्रीन कलर का रिबन लगा हुआ था जो इस बात का प्रमाण है कि अमिताभ अपने अंग दान करने का प्रण ले चुके हैं।

अमिताभ ने जैसी ही ये खबर पब्लिक डोमेन में बताई त्यों ही लोगों के तरह तरह के रिएक्शंस कमैंट्स के ज़रिये आने लगे। एक ने तो यहां तक कह दिया कि अमिताभ वैज्ञानिक दृष्टि से डोनर नहीं हो सकते तो औरों ने अमिताभ के इस कदम से प्रेरणा लेते हुए अंग दान का प्रण लिया।

आपको बता दें कि जुलाई के महीने में अमिताभ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे जिसके चलते उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। कोरोना को मात देने के बाद अब छोटे पर्दे पर अमिताभ का बड़ा शो कौन बनेगा करोड़पति जल्द ही दर्शकों के मनोरंजन के लिए स्क्रीन पर आने वाला है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago