फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चार डॉक्टरों को गिरफ्तार किया, जानिये कैसे करते थे इलाज

फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुख्यमंत्री उडऩदस्ता ने मेडिकल डिग्री के बिना अस्पताल चलाने के आरोप में चार डॉक्टरों को गिरफ्तार किया है। उडऩदस्ते द्वारा हिसार के सिविल अस्पताल के डॉक्टरों के साथ चार अलग अलग टीमों का गठन कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। गिरफ्तार किया गए सभी डॉक्टर हिसार जिले के हांसी शहर में अवैध रूप से अपने निजी अस्पताल चला रहे थे, जो चिकित्सा दिशा-निर्देशों का उल्लंघन है।

एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि हांसी शहर में कुछ डाक्टरों द्वारा बिना डिग्री के चलाये जा रहे प्राईवेट अस्पतालों बारे गुप्त सूचना प्राप्त होने पर रेड की गई।

डॉ. संदीप कुमार, ए.एम.ओ, नागरिक हस्पताल, हिसार द्वारा बर्फी देवी एण्ड लीलू राम सैनी नर्सिग होम पर रेड की गई। रेड के दौरान नर्सिंग होम के मालिक डॉ. जयविन्द्र सैनी, उम्र 42 साल, निवासी गोसाई गेट, हांसी बी.ए.एम.एस. डिग्री पेश नहीं कर सका, जिसके विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसी प्रकार, प्रदीप हेल्थ एण्ड केयर सेन्टर, चौपटा बाजार, हांसी पर भी रेड की गई। रेड के दौरान केयर सेंटर के मालिक डॉ. प्रदीप कुमार, उम्र 35 साल, निवासी जगदीश कॉलोनी, हांसी, अपनी डिग्री से सम्बन्धित कोई कागजात पेश नहीं कर सका, जिसके विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

डॉ. बलराज सिंह, ए.एम.ओ., नागरिक अस्पताल, हिसार की अगुवाई में टीम ने रमन अस्पताल व रमन लैब, नजदीक काली देवी रोड़, हांसी पर भी रेड की गई। रेड के दौरान, अस्पताल व लैब के मालिक डॉ. आनन्द कुमार, उम्र 31, निवासी ढाणा खुर्द, ने अपनी डॉक्टर की डिग्री व अन्य कागजात पेश किये। इन कागजातों को सन्देहजनक मानते हुए रेडिंग टीम ने आगामी कार्यवाही करने हेतू सभी कागजातों की जांच करने के लिए कब्जे में ले लिया।

डॉ. विमल प्रकाश, ए.एम.ओ., नागरिक अस्पताल, हिसार की अगुवाई में टीम ने मंगलम आरोग्य पीठ, माडल टाउन, हांसी पर रेड की। रेड के दौरान, डॉ. राजेश कुमार, उम्र 40 साल, निवासी नई काठमण्डी, हांसी, जो उक्त अस्पताल का मालिक है, के द्वारा डॉक्टर की डिग्री सम्बन्धित कागजात पेश किये गए, जिसे डॉ. विमल प्रकाश ने सन्देहजनक मानते हुए बताया कि इन कागजातों की जांच करवाए जाने की आवश्यकता है।

Om Sethi

Published by
Om Sethi
Tags: Doctor

Recent Posts

अब से Haryana रोडवेज़ की बसों पर देखने को मिलेगा यह नया स्लोगन, परिवहन मंत्री अनिल विज ने जारी किए आदेश 

अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'…

1 month ago

आज जारी हो सकता है Haryana बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक 

प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए…

1 month ago

Haryana के इस जिले की बेटी ने बिना ट्यूशन के ही 12वीं में हासिल किए 95.6%, यहाँ पढ़े पूरी खबर 

अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया है,…

1 month ago

इस फसल की खेती करने पर Haryana के किसानों को मिलेंगे प्रति एकड़ 1 हजार रूपये, यहाँ पढ़े पूरी ख़बर 

हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…

1 month ago

Haryana के इन जिलों में होगा मॉक ड्रिल, यहाँ जाने इससे जुड़ी सभी जानकारी 

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सतर्कता…

2 months ago

Haryana शिक्षा बोर्ड ने 10वीं के परिणाम घोषित करने से पहले लिया यह बड़ा फैसला, यहाँ पढ़ें पूरी खबर 

प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…

2 months ago