पूजा सामग्री के धोखे में बहा दी ऐसी अनमोल चीज, जब मालूम हुई तो खिसक गई पैरों तले जमीन

अक्सर हम देखते है कि सभी घरों में पूजा होता है और कुछ दिनों बाद वो सभी पूजन सामग्री को हम गंगा में जाकर बहा देते है। लोग पूजन सामग्री की चीज़ों को यहां वहां न फेंककर गंगा में प्रभावित कर देते हैं। अब एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे।

जी हां ऐसा करते हुए एक परिवार से बड़ी गलती हो गयी है। जिससे कि उनके पैरों तले जमीन खिसक गई है। दरसअल हुआ यूं कि एक परिवार पूजन सामग्री क गंगा में प्रवाहित करने के लिए गया लेकिन उनसे एक बड़ी गलती हो गयी जिसके लिए वो काफी पछता रहे है।

पूजा सामग्री के धोखे में बहा दी ऐसी अनमोल चीज, जब मालूम हुई तो खिसक गई पैरों तले जमीन

उन्होंने पूजन सामग्री की जगह सोने चांदी बहा दिए और जिनका एहसास उन्हें घर आकर हुआ। जब इस समस्या का कोई समाधान निकाला नहीं जा सकता था। आपको पूरी घटना के बारे में बता दे मामला पंजाब के संगरूर का। जहां एक परिवार को नहर में पूजा सामग्री प्रवाहित करना खासा महंगा पड़ गया है।

दरअसल कार में सवार होकर लखवीर चंद का परिवार किसी समारोह में जा रहा था। उसी दौरान एक लिफाफे में पड़े पूजन सामग्री को नदी में प्रवाहित करना था, गाड़ी भवानीगढ़ के नदामपुर बाइपास पर पड़ती नहर पर रूकी तो इन्होंने चलती कार से लिफाफा नहर में फेंक दिया, इसके बाद जब वे लोग घर पहुंचे तो उनके पैरो तले जमीन खिसक गई।

उन्हें अपनी गलती का एहसास घर जाके हुआ। दरअसल, इस परिवार ने पूजा सामग्री की जगह सोने-चांदी के गहनों वाला लिफाफा ही नहर में फेंक दिया।

कार में दो लिफाफे पड़े थे। एक में पूजा सामग्री यानी कि धूप और अगरबत्ती की राख पड़ी थी, जबकि दूसरे लिफाफे में गहने थे। उन्होंने जो लिफाफा नहर में प्रवाहित किया वह गहनों से भरा था। लिफाफे में करीब दस तोले सोना व आधा किलो चांदी के जेवर थे।

Pehchan Media

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago