कोरोना काल में लगातार अस्पतालों में मरीज़ों की संख्या में इज़ाफ़ा हो रहा है। एनसीआर का कोई भी इलाका हो लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। फरीदाबाद के ईएसआईसी ने दावा किया है कि बीमा कार्ड धारक अपने इलाज के लिए निजी अस्पताल का चयन सुविधा अनुसार कर सकते हैं। लेकिन सेक्टर-8 स्थित ईएसआईसी अस्पताल में इन दावों की पोल खुल रही है।
बीमा कार्ड धारक को बहुत कुछ सुनिश्चित किया जाता है लेकिन यहां इलाज के लिए पहुंचने वाले बीमा कार्ड धारकों को गंभीर रूप से बीमार होने पर भी केवल सेक्टर-10 स्थित एक मात्र निजी अस्पताल में ही रेफर किया जा रहा है। ईएसआईसी की इस मनमानी से कार्ड धारक काफी परेशान हैं।

इस समय सभी अस्पतालों में प्रबंधन अपनी मर्ज़ी के दाम मांग रहा है। तीन नंबर में स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल को बहुत समय पहले प्रशासन द्वारा कोविड अस्पताल घोषित किया जा चुका है। सुरक्षा दायरे में यहां केवल सामान्य और हड्डी रोग सहित कुल चार ओपीडी चलाई जा रही हैं। शेष मरीजों को इलाज के लिए सेक्टर-8 स्थित ईएसआईसी अस्पताल में भेजा जा रहा है।
जिले में जितने भी बीमा कार्ड धारक हैं सभी को इस समय परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन अस्पतालों का बोझ कम करने के लिए मरीजों को निजी अस्पताल रेफर किया जा रहा है। गंभीर मरीजों को रेफर करने के लिए ईएसआईसी से संबधित निजी अस्पतालों की सूची भी यहां चस्पा है। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी की जा रही है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…