युवती और इस हरियाणवी सिंगर ने हड़पे पैसे तो कारोबारी ने ऑफिस में लगा ली फांसी, ऐसे हुआ खुलासा

देश में कोरोना के साथ – साथ आत्महत्या के भी मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। धनवान हो या निर्धन सभी आत्महत्या की ओर तेज़ी से जा रहे हैं। रोहिणी सेक्टर-11 इलाके में कारोबारी ने एक युवती और एक हरियाणवी सिंगर पर पैसे हड़पने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगा खुदकुशी कर ली। खुदकुशी से पहले कारोबारी ने एक वीडियो बनाया जिसे उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड कर दिया।

“इशारे तेरी करदी निगाह” यह गाना आपने खूब सुना होगा लेकिन इस गाने के सिंगर पर ही आरोप लगे हैं। दरअसल, वीडियो में कारोबारी ने युवती और सिंगर पर ये गंभीर आरोप लगाए। आरोपी युवती इस कारोबारी की पूर्व साझीदार बताई जा रही है।

युवती और इस हरियाणवी सिंगर ने हड़पे पैसे तो कारोबारी ने ऑफिस में लगा ली फांसी, ऐसे हुआ खुलासा

सुमित गोस्वामी नाम का यह सिंगर एक दम से ही शीर्ष पर चढ़ा है। खुदकुशी करने वाले कारोबारी अमन बैंसला परिवर के साथ रोहिणी सेक्टर 11 में रहते थे। वह होटलों में दैनिक उपयोग के सामानों साबुन, शैंपू और तोलिया जैसे सामानों आपूर्ति करने का व्यवसाय करते थे। वह 29 सितंबर को अपने दफ्तर आफिस गए, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे।

अमन ने वीडियो में आग्रह किया है कि सुमित को सभी लोग करारा जवाब दें। परिजनों ने जब दरवाजे को तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो वह फांसी लटके मिले। आनन-फानन में उन्हें फंदे से उतार पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक वर्ष 2018 में उन्होंने इस युवती के साथ मिलकर काम शुरू किया था। लेकिन एक साल पूर्व ही युवती इनसे अलग हो गई थी। वह फिलहाल एक हरियाणवी गायक के संपर्क में आकर उसके लिए काम करने लगी थी। युवती का नाम नेहा जिंदल बताया जा रहा है।

Om Sethi

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago