खुले में कूड़ा जलाया तो भरना पड़ेगा भारी भरकम जुर्माना

शहर को साफ सुथरा करने के लिए हरियाणा सरकार की तरफ से शुक्रवार से शुरू किए गए स्वछता पखवाड़े और केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड के आदेश पर 15 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे ग्रेप को लागू करने के लिए नगर निगम प्रशासन सख्त कदम उठाएगा।

अब शहर में कूड़ा जलाने वालों पर पांच हजार रूपये तक जुर्माना किया जाएगा। प्रदेश सरकार से आदेशों के बाद प्रशासन ने कार्ययोजना बनानी शुरू कर दी है। इस योजना के तहत लापरवाह व्यक्ति और कर्मचारियों से सख्ती से पेश आने पर जोर दिया जाएगा।

खुले में कूड़ा जलाया तो भरना पड़ेगा भारी भरकम जुर्माना

वार्ड स्तर पर चलेगा विशेष अभियान

शहर की सफाई के लिए पहले से अमल में लाई जा रही योजना से हटकर स्वच्छता पखवाड़े में खास कदम उठाए जाएंगे। नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी श्याम सींग ने बताया कि वार्ड स्तर पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। रोजाना गंदगी साफ की जाएगी।

कहते से लेकर गलियों तक सफाई की जाएगी। स्वच्छता पखवाड़े को लेकर सरकार की तरफ से आदेश आए हैं। इन आदेशों की पूर्ती कर अभियान को सफल बनाने की बात की जा रही है। बड़खल क्षेत्र की विधायिका सीमा त्रिखा ने एन एच 3 से मुल्ला होटल तक स्वच्छ पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत सफाई अभियान की शुरुआत कर सफाई करवाई।

वार्ड नंबर 25 से विधायक राजेश नागर ने भी अपने भी अपने समर्थकों के साथ स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत की। नगर निगम की महापौर सुमन बाला ने वार्ड नंबर 12 में सफाई करवाकर पौधरोपण किया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago