जाको राखे साईंया मार सके न कोय, मौत को मात दे आया ये युवक

ठीक ही कहा गया है कि डूबते को एक तिनके का सहारा होता है और जब उपरवाले की नज़र सही हो तो कोई भी विपदा इंसान का बाल भी बांका नहीं कर सकती। हाल ही में, फरीदाबाद के सेक्टर 28 की ऐसी ही एक घटना सामने आयी है। जिसमें एक चलती गाडी में अचानक आग लग गयी। अब अगर स्थिति ऐसी हो तो इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि अंदर बैठे शख्स की क्या हालत होगी। कार चालक के हाथ पेअर फूल गए और वो समझ न पाया कि आखिर ये हुआ कैसे। कुछ ही देर में गाड़े में से आग की लपटें भभक भभक कर उठन लगीं।

जाको राखे साईंया मार सके न कोय, मौत को मात दे आया ये युवक

कार में लगी आग को देख वहां मौजूदा लोगों ने शोर मचाया और राहत की बात तो यह थी कि पुलिसकर्मी पास ही में मौजूद थे जिसके बाद कार का शीशा तोड़कर उसे बाहर निकाला गया। जिसके तुरंत बाद कार धूं-धूं कर जलने लगी। पुलिसकर्मियों की सतर्कता और तत्परता के चलते कार चालक की जान बच गयी और उस शख्स ने तहे दिल से पुलिसकर्मियों का धन्यवाद कर आभार प्रकट किया। इसके थोड़ी ही देर बाद घटना स्थल पर फायरब्रिगेड पहुंची और आग बुझाई गयी पर तब तक कार पूरी तरह से जल कर राख हो चुकी थी।

पूछने पर शख्स ने बताया कि वो 15 दिन पहले ही थाईलैंड से लौटा है और अपनी माँ की दवाईयाँ लेने के लिए घर से निकला था। रास्ते में उसके साथ ऐसी कोई घटना घटित होगी इसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। दरअसल, कार में CNG लगी थी और शॉर्ट सर्किट के कारण गाडी में आग लगी। कार चालक का मानना है कि ये उसका दूसरा जीवन दान है और वो खुद को बहुत ही खुशकिस्मत समझता है कि मौके पर मौजूदा पुलिसकर्मियों ने उसकी जान बचाई। वाकई ये बात सही ही है कि जान बची तो लाखों पाए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago